एक्सप्लोरर

Bastar Politics: आदिवासी युवती की मौत पर बस्तर में मचा सियासी बवाल, BJP ने कांग्रेस सरकार को दिया दोषी करार

Baster News: कोंडागांव और बस्तर जिले में 2आदिवासी युवती की हुई मौत के बाद बस्तर में सियासी बवाल मचा हुआ हैऔर भाजपा ने इस दोनों घटना की जांच के लिए एक समिति कागठन किया हैजो दोनों मामलों की जांच करेगी.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले और बस्तर (Bastar) जिले में एक आदिवासी युवती की मौत और एक युवती को आंध्र प्रदेश में बंधक बनाए जाने का मामला उजागर होने के बाद बस्तर में सियासी बवाल मचा हुआ है.  इन दोनों घटनाओं के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 4 सदस्य जांच समिति का गठन की है जो इन दोनों मामलों की जांच कर प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे. दरअसल, 2 दिन पहले ही बस्तर जिले के बाकेल गांव के मारीगुड़ा पारा में रहने वाली आदिवासी युवती कविता कश्यप की हैदराबाद से लाश भेजी गई, जिस पर परिवार वालों ने युवती की हैदराबाद में हत्या की आशंका जताई. बस्तर पुलिस से जांच की मांग कर रही है, वही दूसरा मामला कोंडागांव जिले के कोंगेरा गांव का है, जहां की एक युवती जो मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गयी हुई थी, उसे बंधक बनाया गया है, भाजपा के नेताओं का आरोप है कि इन दोनों गंभीर मामले में कांग्रेस की सरकार कुछ नही कर रही है.  इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों मामले की जांच करने समिति का गठन किया है. इस जांच के बाद समिति इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपेगी, भाजपा की जांच समिति टीम  में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक बैदुराम कश्यप ,पूर्व मंत्री लता उसेंडी और बीजेपी के आदिवासी नेता राजाराम तोड़ेंम शामिल है.

भाजपा ने गठित की जांच समिति 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली भूपेश सरकार बस्तर के 2 जिलों में हुई घटना में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. बस्तर के स्थानीय नेता होने के बावजूद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज अपने स्वागत सत्कार कराने में लगे हुए हैं, और माला पहनने में व्यस्त हैं. मानव तस्करी का शिकार हुए दोनों ही आदिवासी युवती के परिवार सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. रोजगार के दावों के बीच लगातार बस्तर से आदिवासी युवाओं का पलायन का सिलसिला जारी है और इस पलायन के चलते ही दूसरे राज्यों में युवतियां मानव तस्करी का शिकार हो रही हैं, और बस्तर के कांग्रेसी नेता स्वागत सत्कार में लीन हैं. केदार कश्यप ने बताया कि इन दोनों ही घटना की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जांच समिति का गठन किया गया है और चार सदस्यों की जांच समिति दोनों ही मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे.

15 साल के सरकार में आदिवासियों का भाजपा ने किया शोषण
वहीं  इस मामले में पीसीसी अध्यक्ष  दीपक बैज का कहना है कि इन दोनों ही मामले को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और प्रशासन अपने स्तर पर काम कर रही है. बस्तर जिले के बाकेल गांव में आदिवासी युवती की मौत हुई है उसके परिवार के साथ कांग्रेस की संवेदनाएं हैं, और मामले की बकायदा जांच भी की जा रही है. दीपक बैज ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में आदिवासियों का सबसे ज्यादा शोषण किया गया है, और उन्हें कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया है. लेकिन कांग्रेस सरकार आदिवासियों के हर समस्या के निराकरण के लिए उनके साथ खड़ी है, जल्द ही इन दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी.

दोनों ही मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने दोनों घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि बस्तर जिले के भानपुरी इलाके के बांकेल गांव में एक आदिवासी युवती कविता कश्यप बस्तर से रोजगार की तलाश में अपनी चचेरी बहन के साथ आंध्र प्रदेश के हैदराबाद मजदूरी करने गई हुई थी. पिछले 2 महीने से वही मजदूरी कर रही थी, 2 दिन पहले हैदराबाद से कविता की चचेरी बहन उसका शव लेकर उसके घर पहुंची और परिवार को सुपुर्द किया, मृतिका कविता के गले में गंभीर चोट के निशान है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कविता के बॉडी पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है. इस मामले की जांच के लिए भानपुरी पुलिस एक टीम बनाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है. साथ ही एक टीम को  मृतिका कविता कश्यप हैदराबाद में जिस जगह मजदूरी का काम कर रही थी वहां के  लिए रवाना किया गया है. जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा, इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिले के कोंगेरा गांव में रहने वाली एक युवती जो रोजगार की तलाश में मजदूरी के लिए आंध्र प्रदेश में है उसे बंधक बनाए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है. इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जिस कंपनी के लोगो के द्वारा युवती को बंधक बनाया गया उसकी पतासाजी करने के लिए एक टीम को आंध्र प्रदेश रवाना किया गया है. आईजी ने कहा कि जल्द ही दोनों मामले को सुलझा लिया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget