एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस आलाकमान को चौंकाया, सरकारी कामों को लेकर दिया ये बयान

Chhattisgarh News: कांग्रेस सरकार के पौने पांच साल पूरे होने पर भी डिप्टी सीएम के क्षेत्र में अधिकतर वादे पूरे नहीं हुए. उन वादों को पूरा करने, वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए ये फैसला किया है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) जब भी कोई बयान देते हैं, उसके कुछ विशेष मायने निकाले जाते हैं. शनिवार (29 जुलाई) को टीएस सिंहदेव अपने गृह शहर अम्बिकापुर पहुंचे, यहां पहुंच कर उन्होंने हैलीपैड पर मीडिया कर्मियों के कई सवालो का जवाब दिया. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि अब वो सरकार के दायित्वों से ज्यादा क्षेत्र के लोगों के पास रहेंगे.  सियासत के जानकार उनका ये फैसला विधानसभा चुनावों की तैयारी की रुप में देख रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज से चार दिन के दौरे पर अपने विधानसभा पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि अब सरकार में मिले दायित्वों के लिए अपना समय तय कर चुके हैं. सिंहदेव ने कहा सरकार के दायित्वों के लिए सप्ताह में 3 दिन का समय देंगे. जिसमें विभाग के कामों के अलावा दिल्ली या प्रदेश के अन्य जगहों का दौरा करेंगे. जबकि वो अपने क्षेत्र में 4 दिन का समय देंगे. जिसमे मंगलवार, बुधवार और गुरुवार रायपुर या अन्य जगहों के दौरे पर रहेंगे और शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को वो अपने विधानसभा में रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर विशेष परिस्थितियां बनी तो थोड़ा आगे पीछे हो सकता है. 

पहले भी दे चुके हैं संकेत

इससे पहले भी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने जन घोषणा पत्र की जिम्मेदारी ना लेने की बात कह कर ये साफ कर दिया था कि वो इस बार के चुनाव में अपने क्षेत्रों में ही सक्रिय रहना चाहते है. जबकि 2018 में जब कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हुआ था और कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसके पहले टीएस सिंहदेव की अगुवाई में ही जनघोषणा पत्र तैयार हुआ था. जिसके बलबूते कांग्रेस को इतना बड़ा जन समर्थन मिला था. ऐसे में चुनाव के ठीक पहले दो बड़े इशारे ये संकेत देने के लिए काफी हैं कि टीएस सिंहदेव इस बार पूरे प्रदेश में तन मन धन ना लगाकर अपने क्षेत्र में ही लोगों को एकजुट करने में लगे हैं.. 

वादे पूरे नहीं होने से खिसक रहा वोट बैंक

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार को बने पौने पांच साल का वक्त गुजर गया. पांच साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान या सभाओं में उप मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र की जनता और सरगुजा के लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से अधिकतर काम सरगुजा के लिए हो नहीं पाए. ऐसे में इन क्षेत्रों में उनके जनाधार भी कम हुआ है और खिसकते वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए सिंहदेव अब चार दिन अपने क्षेत्र में और तीन दिन रायपुर में रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Narayanpur News: प्रिंसिपल ने फेल हुए 40 बच्चों को थमाया टीसी, पैरेंटस ने जताई नाराजगी तो बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget