एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बिलासपुर स्टेशन पर सफाई के दौरान पार्सल बोगी में झूलता मिला युवक का शव, कई घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है.कई घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जांच जारी है.

Chhattisgarh News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चिरिमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. युवक का शव फंदे में लटका मिला है. इसलिए प्रारंभिक जांच में जीआरपी पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. फिलहाल ये पता नहीं चला है कि युवक कहां से आया था और उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है. इधर रेलवे से जुडे़ अधिकारी इस मामले में साफ जवाब नहीं दे पा रहे हैं. जिससे मामला ज्यादा संदिग्ध लग रहा है.

सफाई के दौरान पता चला

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में एक युवक का शव कल देर शाम फंदे में लटका मिला. युवक का शव किसी सामान्य बोगी में नहीं बल्कि पार्सल बोगी में मिला है. जिसमें आमतौर पर सामान को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन ले जाया जाता है. इधर शव मिलने के बाद स्टेशन औऱ रेलवे प्रबंधन के बीच हडकंप मच गया. जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के चिरिमिरी से आकर ट्रेन बिलासपुर रेलवे यार्ड में खड़ी थी और इसी दौरान जब ट्रेन के अन्य बोगी की सफाई के बाद पार्सल बोगी को सफाई के लिए कर्मचारियों ने खोला तो सबके होश उड़ गए. क्योंकि वहां एक युवक पार्सल रखने वाले सामान के राड में लटका हुआ था. जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई और सभी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. फिलहाल पूरे मामले में बिलासपुर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. 

क्या कहा डॉक्टरों ने

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूपेश राठौर ने एबीपी न्यूज को बताया कि चिरमरी से आकर ट्रेन रेलवे यार्ड में खड़ी थी. जिसके बाद उसको साफ सफाई के लिए वाशिंग लाइन में ले जाया गया. जहां सफाई के दौरान बोगी में युवक का शव मिला है. उनके मुताबिक डाक्टरों ने बताया कि युवक की मौत शव मिलने के करीब 4 घंटे पहले हुई थी. इसके अलावा श्री राठौर ने बताया कि फिलहाल उसके शव को सुरक्षित रखा गया है. परिजनों के इंतजार में पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.  साथ ही मृतक के जेब से खोंग्सरा रेलवे स्टेशन से सलका रोड स्टेशन तक टिकट मिला है. इसके अलावा ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है. 

युवक के मौत मामले में शव मिलने की परिस्थिति और डाक्टर की रिपोर्ट के बाद कई सवाल उठते हैं. जैसा कि रेलवे यार्ड की सुरक्षा किसके हवाले है? और अगर यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे तो आखिर युवक ने ट्रेन में चढ़कर आत्महत्या की कैसे? वैसे ये भी जांच के दायरे में हैं कि युवक की मौत का कारण क्या है? गौरतलब है कि ट्रेन कल सुबह करीब 6 बजे बिलासपुर पहुंच गई थी. और उसी दिन शाम करीब 5-6 बजे सफाई के दौरान युवक का शव मिला है. ऐसे में अगर डाक्टर के मुताबिक मौत के समय को माना जाए.. तो युवक की मौत उस वक्त हुई है. जब ट्रेन बिलासपुर रेलवे यार्ड में खड़ी थी. तो आखिर सवाल है कि ये आत्महत्या है या हत्या ? 

इसे भी पढ़ें :

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में डरा रहे हैं कोरोना से मौत के आंकड़े, बीते 20 दिनों में 97 लोगों की मौत, सीएम ने जताई चिंता

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में डरा रहे हैं कोरोना से मौत के आंकड़े, बीते 20 दिनों में 97 लोगों की मौत, सीएम ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget