एक्सप्लोरर

Raipur Firing News: आपसी विवाद में कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

Raipur News: इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की 38वीं बटालियन के कैंप की ये घटना बताई जा रही है. आरोपी कांस्टेबल बिहार का रहने वाला है.

Raipur Firing News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की 38वीं बटालियन के कैंप में एक कांस्टेबल ने आपसी विवाद में एक एएसआई को गोली मार दी. इस फायरिंग में एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार बिहार का रहने वाला है. वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडो तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के एक कॉन्स्टेबल ने ASI की गोली मार कर हत्या कर दी. कॉन्स्टेबल ने अपनी इंसास राइफल से ASI पर कुल 18 गोलियां बरसाई, जिसमें से एक ASI के सर पर और बाकी 17 गोलियां उसके सीने पर लगी. आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक परेड के वक्त ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को डांट दिया था. जिससे गुस्साए कॉन्स्टेबल ने ASI देवेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी.

पुलिस के मुताबिक सुबह की परेड के वक्त ASI ने आरोपी कॉन्स्टेबल को डांट दिया था, जिसके चलते कॉन्स्टेबल ने अपनी इंसास रायफल से ASI पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. कॉन्स्टेबल की फायरिंग में एक गोली ASI के माथे पर लगी और बांकी 17 गोलियां छाती पर लगीं. जिसके चलते गम्भीर रूप से घायल ASI ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही खरेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान ITBP 38वीं बटालियन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे.

जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार बिहार के बक्सर का रहने वाला है वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा के रहने वाले थे. दोनों रायपुर के ITBP 38B वीं बटालियन की कॉलोनी में रहते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ कैंप पर लगाया गया पहला मोबाइल टावर, जवानों को मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget