एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस का अनोखा जश्न, गदा लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है. सभी राज्यों में कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा अलग-अलग तरीके से जश्न मनाया जा रहा है.

Modi surname case Reaction: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इसके बाद कांग्रेस (Congress)पार्टी में जश्न का माहौल है. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्य़कर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है. इस दौरान एक खास तस्वीर भी सामने आई. जिसमें कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे के साथ बजरंग बली (Bajrang Bali) की तरह गदा पकड़े हुए थे. इस तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है. इसके अलावा बीजेपी ने राहुल गांधी के मामले में सवाल उठाया है. 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े की आवाज पर नाचते-गाते जश्न मनाया है. इसके बाद देर शाम को एआईसीसी के सचिव और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर शहर में आम लोगों के साथ जश्न मनाया है. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता गदा लेकर जश्न मना रहे थे.

कांग्रेस ने कहा - राहुल गांधी को चक्रव्यूह में फंसाने का काम किया
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक न एक दिन सच्चाई की जीत होती ही है, सच को जितना भी दबाने का प्रयास किया जाएगा वह उतनी ही तेजी से उभरकर सामने आता है. भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत से ही करोड़ों लोग राहुल गांधी जी के साथ जुड़ते चले गए और इसी भीड़ को देखकर राहुल गांधी को जब सड़क पर ये नहीं रोक पाए तब सदन में रोकने का एक षड़यंत्र रचा गया था. लेकिन उनको कोर्ट के फैसले से मुंह की खानी पड़ गई है. राहुल गांधी जी के साथ पूरा देश खड़ा है और जब-जब राहुल गांधी को ऐसे चक्रव्यूह में फंसाने का काम किया जाएगा, तब-तब लोगों का हुजुम और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी.

बीजेपी ने कहा- राहुल गांधी कठघरे में हैं, कठघरे से बाहर नहीं
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कोर्ट के फैसले के बाद भी राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया है. बीजेपी के प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कोर्ट ने राहुल गांधी के सजा पर रोक जरूर लगाई है लेकिन उन्हें बरी नहीं किया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि राहुल गांधी ने मोदी पर जो बयान दिया है, यह सरासर गलत है. ऐसे बयान नेताओं को नहीं देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: रेलयात्रियों को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात! एयरपोर्ट जैसी सुविधा से लैस होंगे छत्तीसगढ़ के ये स्टेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget