एक्सप्लोरर

EVM पर सवाल उठानों वालों को टीएस सिंह देव की नसीहत, कहा- 'हार के बाद...'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने ईवीएम पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश में अब बैलट से मतदान कराया जाना चाहिए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) चुनाव में कांग्रेस (Congress) को मिली हार के बाद पार्टी की एक बैठक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. इस बीच उन्होंने पत्रकारों से बात की. हार के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से ईवीएम पर सवाल उठाए गए हैं. इसको लेकर जब पत्रकारों ने टीएस सिंहदेव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ''हारने के बाद ईवीएम की बात उठाना उचित नहीं है लेकिन मैं ईवीएम (EVM) के पक्ष में नहीं हूं. विकसित देशों ने इस प्रणाली को छोड़ दिया है.''

छत्तीसगढ़ में जनता ने हराया या ईवीएम ने? इस सवाल पर सिंहदेव ने कहा, ''हार के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाना उचित नहीं लगता. मैं ईवीएम के पक्ष में इसलिए भी नहीं हूं क्योंकि विकसित से विकसित देश ने इस प्रणाली को त्याग दिया है. वहां बैलट से ही वोटिंग होती है. चाहे अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन और जापान हों,  तकनीक में वे हमसे  ज्यादा ही होंगे, हमसे कम नहीं होंगे. उन्होंने ईवीएम को त्याग दिया है तो हमें भी त्याग देना चाहिए. ये समय नहीं है कि चुनाव में विपरीत परिणाम आए और उस पर चर्चा की जाए.''

हम शहरी और आदिवासी क्षेत्र में पीछे रह गए- सिंहदेव
सिंहदेवने कहा कि ''चुनाव के परिणाम की बात जहां तक है तो हम आदिवासी और अर्बन क्षेत्र में पीछे रह गए. अर्बन-सेमी अर्बन में हम 3 या चार सीट ही जीत पाए. आदिवासी इलाके में 29 में 11 सीटें ही जीत पाएं. वोट शेयर हमारा गिरा नहीं भी है तो बीजेपी का 14 प्रतिशत बढ़ गया है.''

चुनाव में हार की जिम्मेदारी हर किसी की- सिंहदेव
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर सिंहदेव ने कहा, ''आज समीक्षा बैठक होनी है. हमें एजेंडा नहीं दिया गया. लेकिन चुनाव में जो परिणाम आए हैं, उसके संदर्भ में ही चर्चा होगी, लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी. रिपोर्ट तो नहीं मांगे गए हैं लेकिन जो सवाल आएंगे उसके जवाब दिए जाएंगे.'' वहीं जब उनसे पूछा गया कि छ्त्तीसगढ़ में सीएम बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया तो हार की जिम्मेदारी किसकी है? इस पर सिंहदेव ने कहा कि बूथ से लेकर मुझतक हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, हर किसी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

छापेमारी पर क्या बोले टीएस सिंहदेव
उधर, झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है जिसको लेकर पीएम मोदी ने भी सवाल उठाया है और बीजेपी के सांसद का कहना है कि यह कैश छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ है. इस पर टीएससिंह देव ने कहा, ''अगर कुछ पैसे मिले हैं तो जांच का विषय है. पैसे कहां से आए, किसकी गलती है. वैसी कार्रवाई की जाए.''

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: सीएम पर फैसले से जुड़ी खबर, रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget