एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में छाया कोहरे का कहर, जानें ठंड में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें?

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. ठंड में लोगों की ज्यादा तबीयत खराब होती है. जानें इन बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है.

छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट का असर अब देखने को मिलने लगा है. कोहरे की भी शुरुआत अब होने लगी है. ऐसे में बढ़ते ठंड से भी लोगों को बचना बहुत जरूरी हो जाता है. ठंड के समय में कई ऐसे बीमारियां होती है जो कि बहुत तेजी से शरीर को नुकसान पहुंचाती है, ऐसे में ठंड से बचना जरूरी हो जाता है. यदि आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आप कुछ टिप्स अपनाएं, इससे ठंड से बचा जा सकता है. 

आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में देर से ही सही लेकिन ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट जारी रहेगा. बिलासपुर, दुर्ग संभाग में अन्य संभागों की तुलना में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. राजधानी रायपुर की बात करे तों इस ठंड के शुरुआती दौर में अब तक सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तामपान और कवर्धा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.

ठंड में होने वाली बीमारियां और डॉक्टर की सलाह

ठंड के समय अक्सर लोगों को सर्दी, जुखाम, बुखार, सिर दर्द और निमोनिया जैसे कई मौसमी बीमारियों शिकार हो जाते हैं. ठंड के समय इन बीमारियों से कैसे बचा जाए और डॉक्टर इसको लेकर क्या सलाह देते हैं. डॉक्टरों की मानें तो ठंड के मौसम में निमोनिया की शिकायत भी हो सकती है. यह वायरस से होने वाला एक प्रकार का संक्रमण है. यदि समय पर इसका इलाज नहीं होगा तो यह बड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में ज्यादा दिनों तक सर्दी-बुखार बना रहे और सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाए तो तत्काल डाक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

बुखार से बचने के लिए स्नान जरूर करें

ठंड में बुखार की समस्या भी बढ़ जाती है. दरअसल होता यह है कि ठंड के मौसम में कुछ लोग नहाने से परहेज करते हैं. दो चार दिन के अंतर पर स्नान करते हैं. लोग बार-बार हाथ धोने से बचते रहते हैं. ऐसे में कीटाणु पनप जाते हैं. यह हमें बीमार कर देते हैं. हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम ठंड के दिन में भी रोज स्नान करें.

ठंड से बचने के लिए लोग यह उपाय करें

हमेशा गर्म कपड़े पहने कान व चेहरे को ठीक से ढक कर रखें. खुद को साफ रखें और आसपास भी स्वच्छता बनाकर रखें. ज्यादा ठंडे पानी सेवन करने से बचें. हो सके तो गर्म पानी पिएं. इससे कई फायदे मिलेंगे. अधिक गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए. गुनगुने पानी से ही स्नान करें. ठंड में मौसमी फलों का सेवन जरूर करें. समय पर खाना खाएं और अच्छी नींद जरूर लें. बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाकर रखें और पांव में मौजे पहनाएं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ा जोर, कवर्धा में पारा 8.2 डिग्री, अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget