एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 'सत्ताधारी डरते हैं...'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर कहा कि केंद्र सरकार से निष्पक्षता की उम्मीद नहीं करते हैं. ये लोग राहुल गांधी से डरते हैं.

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद, एक नई बहस छिड़ गई है. राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर सत्तारुढ़ दल और विपक्षियों गुट में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. इस मुद्दे पर आम लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में तत्परता दिखाई, वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद दोबार सदस्यता बहाल करने में तत्परता नहीं दिखा रही है. इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार (6 जुलाई) को रायपुर में राहुल गांधी की संसद सदस्यता के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि लोकसभा हो या केंद्र सरकार हो, लोग निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस सरकार से हम उम्मीद नहीं करते. जिस तत्परता से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई और उनका सरकारी बंगला खाली कराया गया. अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद उनकी सदस्यता को लेकर कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी से सत्ताधारी लोग कितना डरते हैं.

रेलवे स्टेशन भी निजी हाथों में जा सकते हैं- सीएम बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट को लेकर बड़ी आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि शंका हो रही है कि जिस प्रकार से पहले एयरपोर्ट 1000-2000 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट करके चमकाया गया, बाद में सरकार एयरपोर्ट को नीलाम करती है. क्या ये भी वैसी होगा? देश के बड़े बड़े स्टेशन को मोडिफिकेशन करेंगे फिर वो भी निजी हाथ में चला जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति को बेचोगे तो सभी स्तर पर विरोध होगा. सारे संपत्ति को तो बेच रहे हैं. अभी नगरनार बना नहीं है और बेचने की तैयारी शुरू हो गई हैं.

ट्रेन कैंसिल होने पीएम मोदी को लिखा पत्र- सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें लगातार कैंसिल हो रही है और देरी से चल रही हैं. इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. ट्रेन लगातार विलंब से चल रही हैं. बहुत सारे निरस्त हो रही हैं ये बहुत दुखद है. छत्तीसगढ़ में आने जाने के लिए कुछ सस्ता है तो वो ट्रेन है. उसमें भी ट्रेन विलंब से पहुंचना और कैंसल होना दुर्भाग्यजनक है. 

छत्तीसगढ़ ये स्टेशन को रिडेवल्पमेंट योजना में शामिल

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रविवार (6 जुलाई) को देशभर के 508 रेलवे स्टेशन को सर्वाविधा और हाईटेक बनाने के लिए आधारशिला रखी है. इसमें छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन को भी भारतीय रेल ने शामिल किया है. इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, तिल्दा नेवरा, भिलाई पॉवर हाउस और अकलतरा को शामिल किया गया है. इसमें लगभग 1500 करोड़ रुपए खर्च कर एयरपोर्ट जैसे सुविधा देने के लिए डेवलपमेंट किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हर्बल को बढ़ावा देने के लिए 3 संस्थाओं ने किया MOU साइन, आदिवासी उत्पाद को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget