एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: माटी पूजन दिवस पर धोती कुर्ता पहने CM भूपेश बघेल ने चलाया ट्रैक्टर, दुनिया को दिया ये संदेश

Raipur News: सीएम भूपेश बघेल ने माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसानों को शपथ दिलाई कि हम माटी की रक्षा करेंगे. खेत, घरों और बगीचों में जैविक खाद (Organic Fertilizer) का उपयोग करेंगे.

Chhattisgarh Akshaya Tritiya Mati Poojan Divas: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन माटी पूजा दिवस (Mati Poojan Divas) मनाया गया है. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की है. प्राचीन मान्यताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पारंपरिक धोती और कुर्ता पहनकर धरती माता की पूजा-अर्चना की. ये पूजा छत्तीसगढ़ के किसानों (Farmers) के लिए काफी अहम मानी जाती है क्योंकि आज से खरीफ फसल को तैयारी में छत्तीसगढ़ के किसान जुट जाते है.

क्या है माटी पूजा की परंपरा
दरअसल, अक्षय तृतीया के दिन रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के परिसर स्थित खेत में प्रदेश भर के किसान जुटे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुर देवता की पूजा-अर्चना कर खेती-किसानी के नए कामों की शुरुआत की. प्राचीन परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया. यहां परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा. इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा को पूरा किया. इसके बाद इस अन्न के दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा.


Chhattisgarh: माटी पूजन दिवस पर धोती कुर्ता पहने CM भूपेश बघेल ने चलाया ट्रैक्टर, दुनिया को दिया ये संदेश

किसानों को दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन दिवस के अवसर पर हजारों किसानों को शपथ दिलाई कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे. हम अपने खेत, घरों और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करेंगे. हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे मिट्टी, जल और पर्यावरण की सेहत खराब हो. हम भूमि में रासायनिक और नुकसानदेह केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे.


Chhattisgarh: माटी पूजन दिवस पर धोती कुर्ता पहने CM भूपेश बघेल ने चलाया ट्रैक्टर, दुनिया को दिया ये संदेश

रासायनिक खेती की जगह हो जैविक खेती 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि अक्षय तृतीया से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है. राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. माटी पूजन महा अभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना है. हमारी कृषि परम्परा में आज का दिन विशेष महत्व रखता है. आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है, मैं पूरी दुनिया से कहना चाहता हूं कि हमने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: बड़े भाई की हत्या के बाद लिखवा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट, 13 दिन बाद ऐसे पकड़ा गया छोटा भाई

Chhattisgarh: दुर्ग में नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget