एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News : धान का उठाव नहीं होने से समिति संचालक परेशान, धान का ज्यादा उत्पादन बना किसानों की समस्या

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के विधानसबा क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र पर किसानों का पूरा धान नहीं लिया जा रहा है. किसान धान कोचियों को बेचने पर मजबूर हैं.

Chhattisgarh News : दरअसल छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से सभी धान खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी शुरू हो चुकी है और लगातार किसान बड़ी मात्रा में अपने धान को बेचने के लिए किसान धान खरीदी केंद्र पहुंच भी रहे हैं. लेकिन किसानों को अब बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल किसी किसान के यहाँ अगर धान का पैदावार ज्यादा हो गया है तो वे धान कोचियों को धान बेचने पर मजबूर है. 

बचा हुआ धान बना समस्या
मंगलवार को एबीपी न्यूज़ की टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र औंधी धान खरीदी केंद्र पहुंची. जहां टीम ने धान खरीदी कैसे हो रहा है और किसानों के लिए किस तरह की सुविधा दी जा रही है, इसका जायजा लिया. वैसे धान खरीदी केंद्र में किसानों के सारी सुविधायों का अच्छा इंतजाम किया गया है. इसी दौरान देवबलोदा के रहने वाले किसान रमेश कुमार से एबीपी न्यूज़ की टीम बात की तो बताया कि धान खरीदी केंद्र में उनके लिए अच्छी सुविधा है, लेकिन इस बार उनके द्वारा धान की खेती में धान का पैदावार ज्यादा हो गया. लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित एक एकड़ में 14 क्विंटल 80 किलो धान बेचने का ही मानक निर्धारित किया गया है. लेकिन मेरे यहां इस बार धान की अधिक पैदावार हो गई है.

जिसे मैं धान खरीदी केंद्र में नहीं बेच सकता इसलिए मैं धान कोचियों को ओने पौने दाम में धान बेचने पर मजबूर हूं. हम आपको बता दें कि सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार हर किसान को एक एकड़ के खेत से 14 क्विंटल 80 किलो धान बेचना सरकार द्वारा निर्धारित है. अधिक धान की पैदावार हो जाए तो उस धान को धान खरीदी केंद्र के द्वारा नहीं लिया जाता. ऐसे में किसानों का कहना है कि वह बचे धान कोचियों को ओने पौने दाम में बेचने पर मजबूर हैं.

खरीदी केंद्र से नहीं हो रहा धान का उठाव
आपको बता दें कि इस साल प्रदेश में धान की पैदावार बहुत ज्यादा हुई है. किसान एक दिसंबर से लगातार धान खरीदी केंद्र में अपने धान को बेचने के लिए आ रहे हैं. लेकिन धान खरीदी केंद्र में इतनी बड़ी तादाद में धान जमा हो गया है कि अब जगह कम पड़ गई हैं. औंधी धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक हरीश वर्मा ने बताया कि हमारे यहां बड़ी तादाद पर किसान धान बेचने के लिए आ रहे हैं. हम लगातार धान की खरीदी भी कर रहे हैं. लेकिन हमारी सबसे बड़ी समस्या अब परिवहन है, दरअसल हमारे धान खरीदी केंद्र में बहुत ज्यादा पैमाने पर धान आने से जगह कम पड़ गई है. अगर जल्द ही धान के लिए परिवहन नहीं किया गया तो आने वाले समय में धान खरीदने में बहुत बड़ी समस्या का सामना कर पड़ सकता है.

शासन-प्रशासन दे ध्यान
दरअसल पूरे प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी होने से कई धान खरीदी केंद्र में बहुत अधिक मात्रा में धान का संग्रहण हो चुका है. लेकिन परिवहन नहीं होने के कारण कई समिति केंद्रों में जगह कम पड़ गई है. ऐसे में अगर शासन-प्रशासन जल्द ही धान को हटाने के लिए परिवहन नहीं करता है तो आने वाले समय में धान खरीदी केंद्रों में बहुत बड़ी मुसीबत आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: UP में बीजेपी के 'संकल्प पत्र अभियान' की आज से शुरूआत, पार्टी ने किया ये बड़ा दावा

Uttarakhand News : हरीश रावत ने रखी स्टेट ऑफ इकोनामी पर श्वेत पत्र की मांग, 4 बिंदुओं पर हो फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget