एक्सप्लोरर

Uttarakhand News : हरीश रावत ने रखी स्टेट ऑफ इकोनामी पर श्वेत पत्र की मांग, 4 बिंदुओं पर हो फोकस

Uttarakhand News : पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अवैध खनन पर हमारी लड़ाई है.

Uttarakhand News : पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रेसवार्ता कर भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और खनन को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बदहाल व्यवस्था पर भी राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए, स्टेट ऑफ इकोनामी पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब ग्रामीण सड़के भी खड्डा मुक्त थी, लेकिन जब से बीजेपी आयी है तबसे नेशनल हाईवे की हालत भी खस्ता हो गई है.

अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कई मित्र बेरोजगारी के आंकड़ों पर कई कई दावे कर रहे हैं. मैं अपने भाजपा के साथियों को कहना चाहता हूं कि वह अपने सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को किसी पार्क में बैठाए, मैं हर विषय पर बहस करने के लिए तैयार हूं. भाजपा से गुड गवर्नेंस का सवाल ही खड़ा नहीं होता है. उन्होंने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलकर अपने फेलियर को साबित कर दिया है. आज राज्य की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है. पिछले 21 वर्षों में सबसे कम वार्षिक दर है. हमारे समय में जो वार्षिक दर 19% थी वह घटकर आज 6% में आ गई है. हम चाहते हैं चुनाव में जाने से पहले राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करें. 

9 लाख बेरोजगार 
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि एक बदहाल अर्थव्यवस्था निकम्मा शासन लगभग 9 लाख बेरोजगार भविष्य को सौंपकर भाजपा जा रही है. आज तक राज्य में जितने भी चुनाव हुए हैं उनमें से अब जो चुनाव होने जा रहा है, वह सबसे ज्यादा चिंताजनक परिस्थिति में होने जा रहा है. किसी भी सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा को इतना बर्बाद नहीं किया जितना इस सरकार ने किया है. आने वाली सरकार के सामने बहुत बड़ी पहाड़ जैसी स्थितियां होंगी. इसलिए प्रदेश सरकार एक पत्र जारी करें. हम बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, और खनन यह हमारे 4 बिंदु है जिस पर हम लड़ाई को फोकस करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Ghaziabad: शादी की खुशी में दूल्हा-दुल्हन ने की जमकर हर्ष फायरिंग, अब मुसीबत में फंसे

Delhi News: दिल्ली में अब RC के लिए नहीं करना होगा इंतजार, केजरीवाल सरकार ने शुरू की ये नई सुविधा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget