एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायपुर में हुआ मौसम खराब, अंबिकापुर के सभी आयोजनों में फिरा पानी, नहीं पहुंच सके सीएम और डिप्टी सीएम

Chhattisgarh News: आज मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को सबसे पहले राजमाता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण करना था.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के गृह नगर अम्बिकापुर में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज महाविद्यालय का शुभारंभ होना था. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खुद उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को शामिल होना था. लेकिन दोनों नेता शुभारंभ अवसर पर नहीं पहुंच सके. इसलिए अम्बिकापुर में मौजूद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को उसका शुभारंभ करना पड़ा. गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री नहीं पहुंच सके. और फिर मेडिकल कॉलेज कैंपस में दोनों नेताओं ने वर्चुअल लोगों से संवाद किया.

इन निर्माण का होना था शुभारंभ
आज मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को सबसे पहले राजमाता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ के साथ ही दोनों नेताओं को यहां पहुंच कर कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण होना था. और स्टेडियम परिसर में बने मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया जाना था. इतना ही नहीं आज मुख्यमंत्री अंबिकापुर विधानसभा में बूथ चलो अभियान की भी शुरुआत करने वाले थे. लेकिन रायपुर में हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से दोनों नेता अम्बिकापुर नहीं पहुंच सके. और फिर इन सभी निर्माण और कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से कराया गया.

लाखों का खर्च पर नहीं आए नेता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री के अंबिकापुर आगमन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर तैयारी की थी. मुख्यमंत्री को जिस रास्ते से गुजरना था. उन सभी सड़कों को बैनर पोस्टर से लाद दिया गया था. एक कार्यकर्ता के मुताबिक़ मुख्यमंत्री के आगमन के लिए विज्ञापन और बैनर पोस्टर के साथ अन्य साज सज्जा में क़रीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे. लेकिन उनके नहीं आने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में मायूसी का आलम देखने को मिला. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री को रायपुर से आना था. लेकिन वो भी बारिश की वजह से उड़ान नहीं भर सके. इसलिए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खेमे के नेताओं में स्वाभाविक मायूसी देखने को मिली.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पर फिरा पानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन को लेकर पुलिस विभाग 24 घंटे से मुस्तैद था. अम्बिकापुर में तीन स्थानों में होने वाले अलग-अलग आयोजन के लिए काफ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सरगुजा एसपी के मुताबिक़ सीएम के प्रोग्राम को देखते हुए. सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से 1000 से अधिक बल के अंबिकापुर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था. इसके अलावा 12 गसटेड पुलिस अधिकारियों को मॉनिटरिंग में लगाया गया था. इसके अलावा कल रात से ही अम्बिकापुर के भीतर आने वाले सभी मार्गों से आने वाले बजे वाहनों को भी शहर प्रवेश से पहले ही रोक दिया गया था. कुल मिलाकर रायपुर की बारिश ने अम्बिकापुर के भव्य आयोजन में पानी फेर दिया.

खाली रह गई कुर्सियां, दर्शक, कार्यकर्ता सब चले गए
नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन के शुभारंभ के मौके पर सीएम बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का आगमन होना था. सीएम के हाथों ही नए भवन का लोकार्पण होना था. लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि बारिश की वजह से सीएम और डिप्टी सीएम रायपुर से अंबिकापुर नहीं आ रहे. तो कार्यक्रम स्थल पर आए दर्शक और कार्यकर्ता चले बने. कार्यक्रम के शुरू होने से आधा घंटा पहले ही ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गई.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget