एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: नंद कुमार साय ने बस्तर में धर्मांतरण को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- 'ये चिंताजनक है'

Bastar: नंद कुमार साय ने बस्तर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी ही कांग्रेस की सरकार से बस्तर में धर्मांतरण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है.

Nand Kumar Sai Bastar Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन छोड़कर कांग्रेस (Congress) में शामिल होने वाले आदिवासी नेता नंद कुमार साय (Nand Kumar Sai) ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बस्तर में अगर आदिवासियों का धर्मांतरण हो रहा है, तो यह बहुत बड़ी समस्या है. इसको लेकर राज्य सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान धर्मांतरण को लेकर मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह बयान दिया. 

दरअसल कांग्रेस में शामिल होने के बाद नंदकुमार साय को औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके बाद से वो बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और  कांग्रेस पार्टी के नेता नंदकुमार साय ने बस्तर में  धर्मांतरण को लेकर कहा "आदिवासी बाहुल्य  इलाकों में किसी भी हालत में धर्मांतरण को रोका जाना चाहिए. इसके लिए प्रशासन को अपने स्तर पर पहल करनी होगी."

'धर्मांतरण चिंताजनक है'
खास बात यह  है कि मंत्री कवासी लखमा के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर में धर्मांतरण को नकारते रहे हैं. ऐसे में नंदकुमार साय का यह बयान कहीं ना कहीं आदिवासी बाहुल्य इलाकों में हो रहे धर्मांतरण को कबूल करने वाला है. नंद कुमार साय ने यह भी कहा कि धर्मांतरण चिंताजनक है. छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति बाहुल्य इलाका है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर धर्मांतरण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.

बीजेपी पर लगाया ये आरोप
नंद कुमार साय ने इस दौरान यह भी कहा कि पूर्व में धर्मांतरण हुआ था या नहीं और वर्तमान में हो रहा है या नहीं, ऐसी राजनीतिक चर्चाओं से अलग होकर धर्मांतरण के खिलाफ कठोरतम कार्यवाई होनी चाहिए. इसके अलावा  नंदकुमार साय ने भगवान राम को लेकर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव के दौरान भगवान राम के नाम का उपयोग करती है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं, जोकि बीजेपी के शासनकाल के दौरान नहीं हुए थे. उन्होंने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया. कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया. रामवन गमन पथ का निर्माण करवाया. इतना ही नहीं भूपेश बघेल सरकार ने बजट में बकायदा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए भी प्रावधान किया.

building collapsed in Bilaspur: बिलासपुर में नाली बनाने के लिए बिल्डिंग के नींव से ज्यादा गढ्ढा, 3 मंजिला इमारत हुई जमींदोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget