एक्सप्लोरर

Sukma News: नक्सलियों के गढ़ में सड़क निर्माण शुरू होते ही झूम उठे बच्चे, सीएम बघेल ने शेयर किया वीडियो

Sukma News: सुकमा में सड़क निर्माण के दौरान बच्चे सड़क पर 'रोड बना रे' गाना गाकर झूमते नजर आ रहे हैं. उन्हें खुशी इस बात की है कि अब उनके गांव में सड़क बन रही है और इसके जरिए यहां विकास हो सकेगा.

Sukma News: पिछले चार दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) की तस्वीर अब बदल रही है. बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में भी शासन के विकास कार्य पहुंच रहे हैं. ऐसे ही एक विकास कार्य की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. दरअसल सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र करीगुंडम गांव (Karigundam Gaon) में करीब 20 सालों बाद सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है. इस सड़क के बनने से न सिर्फ पूरे गांव वालों में बल्कि छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है.
 
सड़क निर्माण के दौरान बच्चे सड़क पर 'रोड बना रे' गाना गाकर झूमते नजर आ रहे हैं. उन्हें खुशी इस बात की है कि अब उनके गांव में सड़क बन रही है और इसके जरिए ही यहां विकास हो सकेगा. साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र जैसी सभी सुविधा मिल सकेगी. अपनी खुशी का इजहार कर रहे बच्चों के इस वीडियो को खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया में शेयर किया है. दरअसल हमेशा से ही इस इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया है. कई बार सड़क निर्माण में लगे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है.
 
 
पुलिस की सुरक्षा में हो रहा है सड़क का निर्माण
 
ऐसे में करीमगुंडम में जैसे ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ, यहां के मासूम बच्चे झूम उठे और खुशी से नाचने लगे. सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि पूरे सुरक्षा के साए में सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. बकायदा सुबह से जवान इस सड़क को बनाने में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शासन के मंशाअनुसार ही जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह के सड़कों के निर्माण के लिए पुलिस सुरक्षा दे रही है. वहीं इस सड़क को लेकर ग्रामीणों और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान विकास कार्यों का तहे दिल से स्वागत करने का एक संकेत भी है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget