एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सी-मार्ट का किया निरीक्षण, ज्यादा बिक्री के लिए अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

Bhilai News: अमिताभ जैन ने सी-मार्ट में प्रोडक्ट की डिस्प्ले के साथ ही उसे बनाने की प्रक्रिया की फोटो भी लगाने का सुझाव दिया. इसके अलावा उन्होंने सी-मार्ट के प्रबंधन और उत्पादों की प्रशंसा भी की.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (Amitabh Jain) भिलाई स्थित सी-मार्ट (C-Mart in Bhilai ) में निरीक्षण के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने शॉपिंग भी की और 1683 रुपए के उत्पाद खरीदे. इस मौके पर उन्होंने कुछ उपयोगी सुझाव दिए. उन्होंने सी-मार्ट में प्रोडक्ट की डिस्प्ले के साथ ही उसे बनाने की प्रक्रिया की फोटो भी लगाने का सुझाव दिया. उन्होंने सी-मार्ट के प्रबंधन और उत्पादों की प्रशंसा भी की.

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सुझाव
मुख्य सचिव ने उत्पादों को देखते हुए कहा कि हमारी स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सबसे खास विशेषता होती है कि इन्हें पूरे हाईजिनिक और बहुत अच्छे ढंग से तैयार किया जाता है. ऐसे में इसके बनने की प्रक्रिया की फोटो भी दिखाएं तो बेहतर होगा. 

उत्पाद की विशेषता बताने से ज्यादा होगी बिक्री
उन्होंने कहा कि इसके साथ उत्पाद की विशेषता भी लोगों को बताएं जैसे बस्तर का शहद तो और बढ़िया रहेगा.  जैन ने कहा कि बस्तर के शहद की विशेषता है कि यह शहद बिल्कुल जैविक होता है और विशेष प्रजाति की मधुमक्खियों के द्वारा निर्मित होता है. इसके कारण यह शहद औषधीय दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होता है. इस तरह से जो उत्पाद की विशिष्टता है उसके बारे में बताएंगे, तो लोग उसे खरीदने के लिए अधिक प्रेरित होंगे.

डिजिटल फीडबैक लेने की दी सलाह
मुख्य सचिव ने डिजिटल फीडबैक को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आजकल उपभोक्ता विजिटर रजिस्टर में लिखने की इच्छा नहीं जताते और हमेशा प्रबंधन इस तरह के लिखे को ट्रैक नहीं कर पाता. इसलिए व्हाट्सएप के माध्यम से फीडबैक लें तो बेहतर होगा. इसमें आपको फीडबैक तुरंत प्राप्त भी होंगे और आप इसे तुरंत अमल में भी ला सकते हैं.

प्रदूषण को लेकर कहीं यह बात
मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे दोना पत्तल है, जब इसका डिस्प्ले करें तो यह भी बताएं कि किस तरह से प्लास्टिक वेस्ट प्रदूषण बढ़ा रहा है और किस तरह से दोना पत्तल लेकर उपभोक्ता प्रकृति को सहेजने में मदद कर सकते हैं. इस तरह से इको फ्रेंडली उत्पाद को बढ़ावा देने के बारे में आप प्रचार कर सकते हैं.

त्योहारी सीजन को देखते हुए करें तैयारी
मुख्य सचिव ने कहा कि अभी त्योहारी सीजन आ रहा है. विशेषकर दिवाली के मौके पर स्व-सहायता समूह के उत्पादों की बड़ी बिक्री होती है. दिवाली के लिए अभी से खास तौर पर तैयारी कर लें और दिवाली के मौके पर होने वाले बड़े व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाएं. मुख्य सचिव ने सी-मार्ट में पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा.

सी मार्ट का किया जाएगा प्रचार प्रसार
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सी-मार्ट के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाई जा रही है. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. गर्मी को देखते हुए यहां एसी की व्यवस्था भी की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

Video: ANM ने सड़क नहीं होने पर किया जुगाड़, बांस की नाव में सफर कर बच्चों को पिलाया सिरप

Chhattisgarh News: कोरबा के एक गांव में 25 हाथियों के दल ने जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget