एक्सप्लोरर

Helicopter Ride: रायगढ़ की 6 बोर्ड टॉपर छात्राएं 10 जून को करेंगी हेलीकाप्टर राइड, सीएम बघेल देंगे ये सम्मान

CG Board Topper Helicopter Ride: प्रदेश के बोर्ड परीक्षाओं में कुल 87 बच्चों ने टॉपटेन में जगह बनाई है. 10 जून को हेलीकाप्टर रा़इड के बाद सीएम बघेल इन छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे.

CG Board Topper 2023: प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड में रायगढ़ जिले (Raigarh District) के उन 6 टॉपरों के लिए 10 जून एक ऐतिहासिक पल होगा, जब वे प्रदेश के मुखिया के साथ हेलीकाप्टर राइड (Helicopter Ride) करेंगे. इसके लिए इन टॉपरों को न्योता भेजा गया है. शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गई है ताकि 9 जून को सभी छात्र- छात्राओं को लेकर रायपुर (Raipur) पहुंचें. 

ये टॉपर 10 जून को सुबह 7 बजे छत्तीसगढ़ की राजाधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड से उड़ान भरेंगे. इसी दिन साढ़े 11 बजे सीएम भूपेश बघेल अपने हाथों से इन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र इनको सम्मानित करेंगे. इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर से जहां 87 छात्र- छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है. वहीं 12वीं कक्षा में रायगढ़ जिले की विधि भोसले ने पूरे प्रदेश में पहला रैंक हासिल कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है. 

इस योजना के तहत छात्रों को कराया जाएगा जॉय राइड

इसके अलावा अन्य दो छात्राएं दीपिका पटेल और रानी महाणा ने भी 9वां रैंक हासिल किया है. कक्षा 10वीं में अदिती भगत, श्रद्धाशी अग्रवाल और खुशी पटेल ने टॉप टेन की सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है. 10 जून को इन सभी बच्चों को हेलीकाप्टर की सैर कराई जाएगी. यह जॉय राइड छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत कराई जाती है.

बीते साल 23 छात्रों ने किया था जॉय राइड

बीते साल यानी 2022 में इस जिले ने एक नया इतिहास रचा था. पूरे प्रदेश में इस जिले से ही सबसे ज्यादा बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी. इस साल दोनों कक्षा 10वीं और 12वीं मिलाकर 6 छात्राओं ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है. इसमें कक्षा 12वीं जिले की विधि भोसले ने पहली रैंक हासिल की है. इस साल जिले के इन सभी टॉपरों को 10 जून को हेलीकाप्टर से सैर करवाई जाएगी. बीते साल 23 छात्रों ने हेलिकाप्टर राइड का आनंद उठाया था. 

टॉप टेन में जिले की 6 बेटियां शामिल

हर साल की तरह इस बार बेटियों ने टॉपरों की लिस्ट में दबदबा रहा है. इस साल भी 10वीं और 12वीं में प्रदेश की टाप टेन की सूची में जिले के 6 नाम शामिल रहे हैं और ये सभी लड़कियां हैं. टॉप टेन की सूची में जिले के किसी भी छात्र का नाम शामिल नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: दुर्ग में हुई कांग्रेस की संभागीय बैठक, CM भूपेश बघेल बोले- 'ज्यादातर विधायाकों का रिपोर्ट कार्ड बहुत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget