एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में कल होगा चक्का जाम, इन 400 सड़कों पर ट्रैफिक मूवमेंट रहेगा बंद, जानें वजह

Chhattisgarh Politics: पिछले एक महीने में बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 3 बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी है. इसके बाद बीजेपी ने इस मामले को लोकसभा तक में उठा कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है. बीजेपी ने नक्सल प्रभावित इलाकों में बीजेपी नेताओं की हो रही हत्या पर बड़ा विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. इसकी शुरुआत जगदलपुर में आईजी कार्यालय का घेराव कर करेगी. इसके बाद अगले दिन प्रदेशभर में 400 से अधिक सड़कों को 2 घंटे के बीजेपी नेता जाम करेंगे. इसके लिए बीजेपी ने बाकायदा रणनीति तैयार की है.

बीजेपी नेताओं की हत्या पर विरोध-प्रदर्शन

दरअसल, नारायणपुर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद बीजेपी राज्य की कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है. इसके अलावा इसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र का भी आरोप लगाया जा रहा है. इसके लिए बीजेपी ने 17 फरवरी को राज्य के 400 से अधिक सड़कों में चक्का जाम करने का एलान किया है. इससे पहले 16 फरवरी को यानी गुरुवार को बस्तर संभाग में बड़ी रैली निकाली जाएगी. बीजेपी बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन करेगी.

'चुनाव प्रभावित करने के लिए हत्या''

बीजेपी के आंदोलन की जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है. सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है. बीजेपी के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है. सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं, क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है. यह षड्यंत्र की राजनीति चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस वारदात से साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने आगे बताया कि बस्तर में होने वाली बीजेपी की रैली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में बीजेपी जगदलपुर में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के घेराव का करेगी.

दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जाम रहेंगी 400 सड़कें

आपको बता दें कि पिछले एक महीने में बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 3 बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी है. इसके बाद बीजेपी ने इस मामले को लोकसभा तक में उठा कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसके बाद अब 90 विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई है. पहले बीजेपी 16 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके बाद 17 फरवरी को 4 संभाग के 78 विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम कर शक्ति प्रदर्शन करेगी.

नक्सलियों के टारगेट पर है बीजेपी नेता!

गौरतलब है कि बस्तर में लगातार बीजेपी नेता नक्सलियों के टारगेट पर है. पिछले एक महीने की बात करें तो इसमें जगदलपुर के बुधराम करटाम, बीजापुर के नीलकंठ कक्केम और बीती रात को नारायणपुर के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने हत्या कर दी है.  वहीं, 2019 में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले को बम से उड़कर भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या की थी.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh Politics: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव चुनाव लड़ने को लेकर कन्फ्यूज्ड! कभी हां, कभी ना में देते हैं बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget