एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव चुनाव लड़ने को लेकर कन्फ्यूज्ड! कभी हां, कभी ना में देते हैं बयान

TS Singh Deo News: बस्तर के एसपी और कलेक्टर ने एयरपोर्ट पर मंत्री टीएस सिंह देव का स्वागत किया, लेकिन अभी भी मंत्री मानते हैं कि स्थिति सही नहीं है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) अपने ही बयान पर कन्फ्यूज़्ड नजर आ रहे हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में लड़ने पर उनके अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर (Raipur) में दिए गए बयान में उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी. अब उन्होंने एक और बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वर्तमान स्तिथि को देखते हुए इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है. टीएस सिंह देव के इन दोनों बयानों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश में जो वर्तमान परिस्थिति बन रही है, इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री में काफी नाराजगी है. ढाई-ढाई साल के फार्मूले के बाद और पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से टीएस सिंह देव वर्तमान स्थिति से काफी नाराज चल रहे हैं. बस्तर से लेकर कांग्रेस संगठन में ऐसे कई बड़े नेता हैं, जिन्होंने टीएस सिंह देव से दूरी बना ली है. यहां तक कि प्रशासन के बड़े अधिकारी भी उनके कार्यक्रमों से नदारद रहते हैं. इस वजह से टीएस सिंह देव ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है. लेकिन, यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव नजदीक आने पर वे मैदान में उतर सकते हैं.

आखिर कहना क्या चाहते हैं मंत्री 
अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे टीएस सिंह देव ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है. लेकिन चुनाव नहीं लड़ूंगा, ऐसा नहीं कहा. इस बयान को लेकर खुद संगठन के लोग भी भ्रमित हैं कि आखिर मंत्री जी कहना क्या चाह रहे हैं. 

क्या कहना है मंत्री के खेमे के लोगों का
टीएस सिंह देव के खेमे के लोगों का भी कहना है कि वर्तमान में स्थिति मंत्री के हिसाब से सही नहीं है. बस्तर की ही बात की जाए तो उनके दो दिनों के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के नेताओं ने भी दूरी बनाए रखी थी. कुछ विधायक और खुद बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी बस्तर में होने के बावजूद उनसे मुलाकात नहीं की. हालांकि, इस बार प्रोटोकॉल का पालन जरूर होता दिखा. बस्तर के एसपी व कलेक्टर ने एयरपोर्ट पर मंत्री टीएस सिंह देव का स्वागत किया, लेकिन अभी भी मंत्री मानते हैं कि स्थिति सही नहीं है. उनका कहना है कि आखिर क्यों संगठन के लोग और विधायक उनसे दूरी बना रहे हैं. 

प्रदेश भर में हो रही चर्चा
हालांकि टीएस सिंह देव के बयान से ऐसा लग रहा है कि वह चुनाव तो लड़ना चाह रहे हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनका मन नहीं कर रहा. चुनाव के नजदीक आते ही ऐन वक्त पर कभी भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपने बयान पर स्थिति साफ नहीं की कि वे आगे चुनाव लड़ेंगे या नहीं. मंत्री के खेमे के लोग भी जानना चाह रहे हैं कि इस साल विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी के रूप में देख पाएंगे या नहीं.

फिलहाल कयास यही लगाया जा रहा है कि मंत्री वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस संगठन और सरकार के लोगों से काफी नाराज चल रहे हैं. फिलहाल वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन, उनके इस कंफ्यूज कर देने वाले बयान को लेकर बस्तर के साथ साथ पूरे प्रदेश में चर्चा जरूर हो रही है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: इस 'इलेक्ट्रिक मैन' को नहीं लगता झटका, हाथ से पकड़ लेते हैं बिजली के तार, चौंकाने वाले हैं कारनामे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget