एक्सप्लोरर

'देश को गरीबी या बाहरी ताकतों से नहीं, बल्कि...', रायपुर में बोले BJP नेता राकेश सिन्हा

Raipur News: राकेश सिन्हा ने कहा, अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस जैसे लोग संविधान पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला कर रहे हैं और उनके एजेंट देश के भीतर संविधान पर खतरा बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार (7 दिसंबर) को 'मेरा संविधान-मेरा अभिमान' कार्यक्रम के समापन समारोह में बीजेपी नेता राकेश सिन्हा ने कहा, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में चेताया था कि इस देश को गरीबी या बाहरी ताकतों से नहीं, बल्कि देश के जयचंदों और मीरजाफरों से सबसे बड़ा खतरा है. उनकी यह बात आज सच होती दिख रही है.

इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में किया गया, जिसमें रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जबकि राकेश सिन्हा ने मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा, "डॉ. अंबेडकर ने जिस खतरे की आशंका जताई थी, वह आज सच साबित हो रही है." 

राकेश सिन्हा ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, "अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस जैसे लोग देश के संविधान पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला कर रहे हैं और उनके एजेंट देश के भीतर संविधान पर खतरा बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. संविधान केवल एक लिखित दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसे संचालित करने वाले लोगों के चरित्र और नैतिकता पर आधारित होता है. यही कारण है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में संविधान होते हुए भी वे संकट में हैं."  

कार्यक्रम में बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को संविधान की मूल भावना को समझने पर जोर दिया. अग्रवाल ने कहा, "भारत का संविधान न केवल हमारे लोकतंत्र की नींव है, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और विविधता का मार्गदर्शक भी है. आजादी के बाद भारत अगर पल्लवित, पुष्पित और विकसित हो रहा है तो उसका सबसे बड़ा आधार हमारा संविधान है. भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है. हमें न केवल अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए."  

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: महिला पर लगाया मुखबिरी का आरोप, नक्सलियों ने घर में घुस कर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget