एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में BJP की दूसरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम किसका? यहां जानें

Chhattisgarh BJP Candidate List: बीजेपी ने बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से बीजेपी ईश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है. ये दूसरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम माना जा रहा है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों (Chhattisgarh BJP Candidate List 2023) की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें कुल 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इसमें छत्तीसगढ़ से 3 सांसदों को भी टिकट दिया गया है, लेकिन इन सभी 64वों नाम में एक नाम सबसे चौंकाने वाला है. बीजेपी की लिस्ट में एक नाम साजा से ईश्वर साहू (Ishwar Sahu) का है.

साजा से ईश्वर साहू को मिला टिकट

बीजेपी ने बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से बीजेपी ईश्वर साहू (Ishwar Sahu) को अपना प्रत्याशी बनाया है. ये 64 प्रत्याशियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम माना जा रहा है क्योंकि ईश्वर साहू का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है. इनका नाम इसी साल अप्रैल महीने में चर्चा में आया था. 9 अप्रैल को बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प में ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या हुई थी. इसके बाद एक महीने तक पूरे गांव में कर्फ्यू लगाया गया था. ईश्वर साहू खेती किसानी करते हैं. बेटे के हत्या के बाद कांग्रेस सरकार ने ईश्वर साहू मुआवजे की रकम और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था लेकिन ईश्वर साहू ने मुआवजे की रकम और दोनों की ही लेने से मना कर दिया था.

पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे

वहीं पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी (OP Choudhary) को रायगढ़ से टिकट मिला है और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) लोरमी से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ के कोटा से पूर्व दिग्गज नेता दिलीप सिंह जूदेव (Dilip Singh Judev) के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया गया है. दिलीप सिंह जूदेव की बहू संयोगिता सिंह जूदेव को भी चंद्रपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है. 

तीन सांसदों को भी मिला टिकट

बीजेपी ने तीन सांसदों रेणुका सिंह, गोमती साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी टिकट दिया है. बीजेपी ने भरतपुर-सोनहत (अजजा) से रेणुका सिंह (Renuka Singh) को टिकट दिया है. बता दें कि सांसद रेणुका सिंह सूरजपुर जिले की रहने वाली हैं. भरतपुर-सोनहत विधानसभा आदिवासी बाहुल्य है. वहां बाहरी नेताओं का कोई अस्तित्व नहीं है. ऐसे में बीजेपी ने रेणुका सिंह पर दांव खेला है. वहीं दूसरी ओर सांसद गोमती साय (Gomti Sai) को पत्थलगांव (अजजा) से बीजेपी ने टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोमरी (Lomri) से बीजेपी ने टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हरकत में प्रशासन, सार्वजनिक जगहों से हटाए रहे नेताओं के पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget