एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में तीन सांसदों को मिला टिकट, जानें- किन्हें उतारा मैदान में?

Chhattisgarh BJP Candidate List 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने तीन सांसद रेणुका सिंह, गोमती साय और अरुण साव को टिकट दिया है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में तीन सांसदों को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने जिन तीन सांसदों को टिकट दिया है उनके नाम रेणुका सिंह, गोमती साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव हैं. आइए जानते हैं इन तीनों को कहां-कहां से टिकट दिया गया है.

तीन सांसदों को मिला टिकट

बीजेपी ने भरतपुर-सोनहत (अजजा) से रेणुका सिंह (Renuka Singh) को टिकट दिया है. बता दें कि सांसद रेणुका सिंह सूरजपुर जिले की रहने वाली हैं. भरतपुर-सोनहत विधानसभा आदिवासी बाहुल्य है. वहां बाहरी नेताओं का कोई अस्तित्व नहीं है. ऐसे में बीजेपी ने रेणुका सिंह पर दांव खेला है. वहीं दूसरी ओर सांसद गोमती साय (Gomti Sai) को पत्थलगांव (अजजा) से बीजेपी ने टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोमरी (Lomri) से बीजेपी ने टिकट दिया है.

दो चरणों में होगा मतदान

सोमवार (8 अक्टूबर) दोपहर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly election 2023) के तारीख का ऐलान किया गया. इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. इसके बाद 3 दिसंबर को बाकी 4 राज्यों के साथ नतीजे आएंगे. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. ये सभी विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित क्षेत्र (naxal affected) में हैं. बस्तर संभाग (Bastar division) के 12 और राजनांदगांव लोकसभा (Rajnandgaon Lok Sabha) क्षेत्र के 8 सीट पर मतदान होगा. इसके बाद बाकी सभी 70 सीटों को 20 नवंबर को मतदान होगा. 

पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनंदगांव सीट से टिकट मिला

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनंदगांव सीट से टिकट दिया गया है. वहीं बीजेपी की दूसरी लिस्ट आने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने खुशी जताते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, आज बीजेपी की दूसरी सूची में घोषित हुए सभी विधानसभा प्रत्याशियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी नई ऊर्जा के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेसी कुशासन का अंत करने के लिए जनता को साथ जोड़िए, इस बार हम सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को पुनः विकास की पटरी पर लौटाना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, इस सीट से रमन सिंह को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget