एक्सप्लोरर

Bilaspur News: चौंका रहे बिलासपुर में हुए सड़क हादसों के आंकड़े, जानें- एक साल में कितने लोगों ने गंवाई जान

Chhattisgarh News: बिलासपुर में इन दिनों सड़क हादसों में तेजी से इजाफा हुआ है. यहां कुल 1170 सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं कई जीवन भर के लिए विकलांग हो चुके हैं.

Road Accident in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ष सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में 8 फीसदी हिस्सेदारी बिलासपुर जिले की है. यातायात पुलिस से जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है. बिलासपुर में रायपुर के बाद सबसे ज्यादा सड़क हादसे 2023 में हुए हैं. यहां 1170 सड़क हादसे हुए, जिनमें 333 लोगों ने जान गंवाई है. हादसों की वजह रोड इंजीनियरिंग में कमी और ब्लैक स्पॉट है. यातायात पुलिस प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटना को लेकर जिलेवार एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करती है. 

इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिले में एक्सीडेंट को रोकने के लिए योजना तैयार की जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक गत वर्ष प्रदेश में 14520 सड़क हादसे हुए, जिसमें बिलासपुर जिले की बात करें तो बीते साल हुए 1170 एक्सीडेंट में 315 लोगों ने जान गंवाई, वहीं 1342 घायल हुए हैं. जबकि रायपुर में 532 और दुर्ग में 351 लोगों की मौत हुई. इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी राजधानी रायपुर की रही, यहां 14.2 फीसदी दुर्घटनाएं हुई. बिलासपुर और दुर्ग जिले में 8-8 प्रतिशत है.

2000 लोगों का बनवाया लाइसेंस

ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि जल्दबाजी और छोटी-छोटी लापरवाही के कारण हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान भी चली जाती है. सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के जरिए विशेष अभियान चला रही है. इसमें लोगों को प्रदेश और नेशनल हाईवे में ड्राइविंग के दौरान बरतने वाले सुरक्षा के बारे में बताने के साथ ही जिनके पास लाइसेंस नहीं है, उनका लाइसेंस गोवेंमेंट रेट 455 रुपए में बनवा रहे हैं. अब तक बिलासपुर में 2000 लोगों के लाइसेंस कैंप में बने हैं.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सड़क हादसों में तेजी से इजाफा हुआ है. जिसको लेकर प्रशासन एक्टिव नजर आ रही है. इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से कमर कस चुकी है. इस बीच ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि ये सड़क हादसे अक्सर ड्राइवरों की लापरवाही से होते हैं. जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं. बता दें कि इन हादसों में कई लोग जीवनभर के लिए विकलांग भी हो चुके हैं. बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए पिछले साल राज्य की बालोद पुलिस ने एक विशेष पहल की थी, जिसके तहत विशेष महिला कमांडो सड़क पर उतर कर लोगों को जागरूक कर रही थीं. दरअसल लोगों की जागरूकता की कमी के चलते बिलासपुर में 1170 सड़क हादसे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: ‘सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा तो…’, बुलडोजर की कार्रवाई पर सीएम साय ने विपक्ष को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget