एक्सप्लोरर

Chhattigarh News: बीजापुर में जारी है नक्सलियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगे वाहनों और मशीनों में लगाई आग

बीजापुर में गिट्टी ढुलाई के कार्य में लगी टिप्पर वाहनों में नक्सलियो ने आग लगा दी, जिससे वाहन जलकर खाक हो गये. वहीं एक दिन पहले भी स्वाइल टेस्टिंग मशीन में आग लगाई गई थी.

Chhattigarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली लगातार एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को पामेड़ इलाके में बन रहे नये पुल के निर्माण के लिए लगे फ़ाइलिंग मशीन को आग के हवाले करने के बाद शुक्रवार को नक्सलियों ने गिट्टी ढुलाई कार्य में लगी दो बड़ी वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. 

घटना शुक्रवार सुबह की है जब बड़ी संख्या में नक्सली कुटरू थाना क्षेत्र के बरगापारा भैंसाबाड़ी इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी ढुलाई के लिए लगे दो टिप्पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों ने वाहनों के डीज़ल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती  तब तक नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.

2 टिप्पर वाहनो को किया आग के हवाले 

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि  कुटरू इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी काम में टिप्पर वाहनों के  माध्यम से रोजाना गिट्टी की ढुलाई की जा रही है, शुक्रवार की सुबह भी रोज की तरह टिप्पर वाहन से गिट्टी ढुलाई का कार्य किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच बरगापारा भैंसा बाड़ी के पास जंगल की तरफ से आए नक्सलियों ने 2 वाहनों को रोका, फिर चालक को नीचे उतारा, जिसके बाद चालक के पास से मोबाइल फोन भी नक्सलियों ने ले लिया, और वाहन का डीजल टैंक फोड़ कर उसमें आग लगा दी. साथ ही निर्माण कार्य को बंद करने की हिदायत भी नक्सलियों ने दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही नक्सली भाग खड़े हुए.

बीजापुर में जारी है नक्सलियों का तांडव 

दरअसल नक्सलियों ने इस घटना के एक दिन पहले गुरुवार को भी पामेड़ के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर बनाये जा रहे नये पुल निर्माण का विरोध करते हुए स्वाइल टेस्टिंग फाइलिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया था, इसके अलावा पिछले सप्ताह भर से नक्सली बीजापुर जिले के अलग-अलग इलाकों में जमकर तांडव भी मचा रहे हैं. वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देने के साथ ही ग्रामीणों की मुखबिरी के शक में हत्या भी कर रहे हैं. नक्सलियों की बढ़ते वारदातों को रोक पाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है.

यह भी पढ़ें-

रायपुर: सीएम से मिलने के बाद भी आंदोलनकारी किसान संतुष्ट नहीं, अब दी ये चेतावनी

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की शादी की 40वीं सालगिरह, जानिये कौन हैं उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget