एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजापुर में पूर्व नक्सली की हत्या, रास्ते में चाचा ने गाड़ी रोक धारदार हथियार से काटा गला

Chhattisgarh Naxal News: छोटू कुरसम इलाके में प्रतिबंधित नक्सली आंदोलन में सक्रिय था और उसने कुछ महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया.

Chhattisgarh Naxal Murder News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पूर्व नक्सली की कथित तौर पर उसके चाचा और कुछ अन्य लोगों ने हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार (24 दिसंबर) को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि छोटू कुरसम का शव रविवार सुबह गोरना गांव के पास एक सड़क पर मिला. कुरसम ने कुछ महीने पहले ही नक्सलवाद छोड़ आत्मसमर्पण कर दिया था. 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुरसम दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए क्षेत्र के मनकेली गांव में एक एम्बुलेंस से जा रहा था और इसी दौरान उसके चाचा राजू कुरसम और उसके चार सहयोगियों ने उसे गोरना के पास रोक लिया.

कुछ महीने पहले किया था आत्मसमर्पण
अधिकारी ने बताया कि वे छोटू कुरसम को अपने साथ ले गए और उन्होंने शनिवार रात कथित तौर पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने शव को सड़क पर फेंक दिया. सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि छोटू कुरसम इलाके में प्रतिबंधित नक्सली आंदोलन में सक्रिय था और उसने कुछ महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. यह पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों के संबंध नक्सलियों से तो नहीं हैं.’’

जांच कर रही पुलिस 
अधिकारी ने बताया कि छोटू कुरसम इलाके में प्रतिबंधित नक्सली आंदोलन में सक्रिय था और उसने कुछ महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कहीं हत्यारों के संबंध नक्सलियों (Naxalite) से तो नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: सचिन पायलट को राजस्थान से हटाकर बनाया गया छत्तीसगढ़ पार्टी प्रभारी, कांग्रेस के एक तीर से कई निशाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget