एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में होगी G-20 की चौथी बैठक, CM बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है. इस बैठक की तैयारी के संबंध में पीएम मोदी की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई.

G-20 summit News: देश में अगले साल G-20 समूह की होने वाली बैठकों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. बैठक में G-20 समूह के स्वागत और उनको भारतीय संस्कृति को दिखाने को लेकर चर्चा की गई. इसके अलावा G-20 की चौथी बैठक छत्तीसगढ़ में करने का भी फैसला हुआ. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने खुद ट्वीट करके दी.

अगले साल सितंबर में होगी बैठक

दरअसल शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल हुए. इस मीटिंग में अगले साल होने वाले G-20 समूह की बैठक की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीटिंग के बाद ट्वीट कर बताया कि G-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर, 2023 में होने वाली है. इस बैठक की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई. उन्होंने बताया कि मैंने अतिथियों के लिए विश्व स्तर की व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया. इस मेजबानी के बहाने हमें दुनिया भर के अतिथियों के‌ समक्ष छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति देखेगा 

बता दें कि G-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी. ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों. अब इस कड़ी में G-20 समूह छत्तीसगढ़ की सबसे खास कल्चर को भी देखेगा. छत्तीसगढ़ एक ट्राइबल स्टेट है. यहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित 5 पीवीटीजीएस हैं और राज्य सरकार द्वारा 2 पीवीटीजीएस हैं. राज्य में आदिवासियों के खान-पान, नृत्य, परंपराएं सबसे अनोखी है.

Chhattisgarh: कांग्रेस को हिमाचल में खरीद फरोख्त का 'डर', मोर्चा संभालने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए सीएम बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget