एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मौत के साए में पढ़ाई, जर्जर स्कूल में लग रही कक्षाएं, बच्चों की जान पर बन सकती है आफत

Bhartpur Primary School: भरतपुर विकासखंड के ग्राम कर्री में आदिम जाति कल्याण विभाग प्राथमिक शाला का संचालन किया जाता है. दुर्दशा का शिकार यह विद्यालय भवन काफी जर्जर हालत में है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जर्जर स्कूल, मरम्मत योग्य स्कूल, अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की शुरुआत की. इसके तहत जिलों को लाखों रुपए आवंटित किए गए. और आरईएस विभाग को स्कूलों की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन स्कूल खुलने से 20 दिन पूरे हो चुके है. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में कई स्कूल ऐसे हैं. जहां स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर स्कूल में पढ़ाई करने पर मजबूर है. 

दरअसल, एमसीबी जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकासखंड भरतपुर से लगभग बीस किलोमीटर दूर कर्री गांव का प्राथमिक शाला भवन जर्जर हो गया है. इसके बावजूद जर्जर भवन की मरम्मत व नवनिर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है. स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने पर मजबूर हैं. वहीं अब स्कूल के जर्जर भवन में शिक्षण कार्य के लिए पालक भी अपने बच्चों को इस स्कूल में भेजने से कतराने लगे हैं. जर्जर व खस्ताहाल भवन के छत से टपकते पानी के बीच गांव के बच्चे मौत के साये में पढ़ाई कर रहे हैं. 

शिक्षा के मंदिर में कभी भी हो सकता है मौत का तांडव 
बता दें कि, भरतपुर विकासखंड के ग्राम कर्री में आदिम जाति कल्याण विभाग प्राथमिक शाला का संचालन किया जाता है. दुर्दशा का शिकार यह विद्यालय भवन काफी जर्जर हालत में होने के कारण शिक्षा के मंदिर में कभी भी मौत का तांडव हो सकता है. बरसात के दिनों में छत की सीलिंग का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर जाता है, जिससे कभी भी चपेट मे आए बच्चों की जान पर आफत आ सकती है. 

'भवन को देखने अब तक कोई नहीं आए हैं'
बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि जर्जर स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए कई बार मांग किया गया, पर स्कूल भवन की हालात जस की तस बनी हुई है. इस स्कूल में गांव के 26 बच्चे पढ़ाई करते है. स्कूल की प्रधान पाठक उर्मिला सिंह ने बताया कि इस जर्जर स्कूल भवन के बारे में संकुल के माध्यम से सूचना पहले ही दे दिए हैं, पर भवन को देखने अब तक कोई नहीं आए हैं. बारिश में छत से पानी टपकता है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: अरविंद नेताम ने किया सर्व आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने का एलान, कांग्रेस-बीजेपी को होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget