एक्सप्लोरर

Watch: क्लासरूम में बच्चों के सामने गांजा पीने वाले हेडमास्टर के खिलाफ एक्शन, DEO ने किया सस्पेंड

Chhattisgarh News: शराबी शिक्षकों के वीडियो वायरल होने के बाद अब गांजा पीते वीडियो वायरल हुआ है. सुदूर वनांचल के प्राथमिक शाला जोलगी में पदस्थ हेड मास्टर डयूटी के दौरान गांजा का दम मार रहे थे.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: नशेड़ी शिक्षकों की करतूत के कारण मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है. जिले के किसी इलाके में शिक्षक स्कूल में शराब पीकर पहुंच रहे हैं. तो किसी स्कूल में शिक्षक शराब के नशे में हंगामा करते वायरल हो रहे है. हालांकि ऐसे मामले प्रकाशित होने और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षकों पर कार्यवाही भी हो रही है. लिहाज़ा कल स्कूल के अंदर नौनिहाल स्टूडेंट्स के सामने गांजा पीने वाले गंजेड़ी प्रधान पाठक को आज जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है. 

जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा के अंदर आने वाले जोलगी गांव में जिस शिक्षक के पास पूरी स्कूल की ज़िम्मेदारी है. उस शासकीय प्राइमरी स्कूल का हेड मास्टर है. वो शिक्षा के मंदिर में कल के भविष्य कहे जाने वाले प्राइमरी स्कूल के बच्चों के सामने क्लास रूम में ही गांजा पीते पकड़ा गया है. 

सस्पेंड क्यों हुआ हेड मास्टर
दरअसल जोलगी गांव के प्रधान पाठक शंभू दयाल वर्मा कल स्कूल टाइम में बच्चों के साथ गांजा पी रहा था. इसी दौरान गांव का ही एक युवक हेड मास्टर साहब के सामने पहुंचा. और उससे पूछा गुरू जी आप गांजा पी रहे हो. इतने में प्रधान पाठक शंभू ने बड़ी बेशर्मी से हंसते हुए कहा कि हाँ गांजा पी रहा हूं. लेकिन इस दौरान उस युवा ने हेड साहब की पूरी करतूत मोबाइल कैमरे में क़ैद कर ली. फिर जंगल में आग की तरह गांजा पीते हेड मास्टर की वीडियो वायरल हो गया. 

डीईओ ने किया सस्पेंड
इस मामले में आज डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के प्रतिवेदन के आधार पर गंजेड़ी शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया है. डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में लिखा गया है कि प्राथमिक शाला जोलगी के प्रधान पाठक शंभू दयाल शर्मा स्कूल के भीतर बच्चों के सामने गांजा का सेवन किए. ये जांच में सत्य पाया गया है. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम [23] एवं 3 के सर्वधा विपरीत होने के कारण मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम (क) के अनुसार शम्भूदयाल वर्मा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जोलगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ नियत किया जाता है. इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार का बड़ा एलान, 5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त महंगाई भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget