एक्सप्लोरर

Bhanupratappur By-election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजों का इंतजार, 3-लेयर सिक्योरिटी में होगी काउंटिंग

Bhanupratappur: भानुप्रतापपुर की जनता ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है. अब 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं.

Bhanupratappur By-election: भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है. इस चुनाव में 71.74 फीसदी  मतदान हुआ है. वहीं 1100 से अधिक मतदानकर्मी अतिसंवेदनशील क्षेत्र के साथ पूरे भानुप्रतापपुर विधानसभा में बनाए गए 256 मतदान केंद्रों से मतदान कराकर वापस लौट चुके हैं. इसके साथ ही सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर कलेक्टर की मौजूदगी में कमरों को सील कर दिया गया है और पूरे स्ट्रांग रूम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 

स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान भी इस स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात किये गए हैं. साथ ही सीसीटीवी से भी यहां नजर रखी जा रही है. इधर भानुप्रतापपुर  उपचुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है. हालांकि मेन फाईट  बीजेपी और कांग्रेस के बीच बताई जा रही है. वहीं चुनावी मैदान में खड़े सभी सात उम्मीदवार बेसब्री से आठ दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा प्रशासन के अधिकारियों ने भी आठ दिसंबर को होने वाले मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही है.

सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
कांकेर के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि भानुप्रतापपुर में थ्री लेयर सुरक्षा के बीच मतगणना होगी. मतगणना स्थल के साथ स्ट्रांग रूम में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका शुक्ला  ने बताया कि तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है. मतगणना लगभग 19 राउंड चलेगी. काउंटिंग का काम शासकीय पीजी कॉलेज में आठ दिसंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सभी उम्मीदवारों के ऐजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा और फिर मतगणना शुरू की जाएगी, और शाम चार बजे तक नतीजे भी डिक्लियर कर दिए जाएंगे, लेकिन उससे पहले रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

सात उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
भानुप्रतापपुर की जनता ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है. अब आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे, तब पता चलेगा कि भानुप्रतापपुर के चुनावी दंगल में किसकी जीत हुई है. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री , राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुड़ो, निर्दलीय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लो का नाम शामिल है.

Chhattisgarh Politics: आरक्षण को लेकर मंत्री कवासी लखमा के वादे पर पूर्व मंत्री ने दिया ये विवादित बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget