एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मधुमक्खियों के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप

Chhattisgarh News: 5 वर्षीय ऋषभ आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के साथ आंगनबाड़ी के सामने खेल रहा था. तभी मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला कर दिया.डंक से पीड़ित ऋषभ लगातार चीख पुकार करता रहा.

Gaurela Pendra Marwahi Bee Attack: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के एक आंगनबाड़ी केंद्र में मधुमक्खी के हमले से 5 वर्षीय छात्र ऋषभ की दर्दनाक मौत हो गई. आंगनबाड़ी के अंदर छाता बनाकर रह रहे मधुमक्खी ने दो बच्चों पर हमला कर दिया.  छात्र की मां ने दौड़कर बच्चे को मधुमक्खी के हमले से छुड़ाया और अस्पताल लेकर गई. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. तो दूसरे बच्चा का इलाज जारी है. मामला गौरेला के दौजरा गांव का है. परिजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें एक 5 साल के बच्चे की जान चली गई. मामला गौरेला विकासखंड की दौजरा गांव के ऊपरपारा आंगनवाड़ी का है. जहां आंगनबाड़ी के टॉयलेट के अंदर खतरनाक मधुमक्खियों का एक बड़ा छाता मौजूद था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर सहित विभाग ने अनदेखी करते हुए उसको उसी के हाल में छोड़ दिया था. धीरे-धीरे मधुमक्खी का छाता लगभग 2 फीट बड़ा हो गया. 

मधुमक्खियों ने छात्र पर किया हमला
बीते 9 अगस्त को दोपहर के वक्त जब छात्र 5 वर्षीय ऋषभ आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के साथ आंगनबाड़ी के सामने खेल रहा था. तभी मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला कर दिया. मधुमक्खी के हमले के बाद सारे बच्चे भाग गए पर ऋषभ और लक्ष्य मधुमक्खियां के हमले की वजह से आगनबाड़ी केंद्र के सामने रखे जल जीवन मिशन योजना कर अंतर्गत रखें पाइप के रोल के अंदर गिर गए. जबकि लक्ष्य बाहर जमीन पर गिर पड़ा. इस दौरान लगातार मधुमक्खियों का झुंड ऋषभ और लक्ष्य के सिर, हाथ, पैर में काटते रहे. मधुमक्खियों के डंक से पीड़ित ऋषभ लगातार चीख पुकार करता रहा था. लक्ष्य ने तो थोड़ी समझदारी दिखाते हुए वहां से भाग गया पर ऋषभ की किस्मत उतनी अच्छी नही थी.

मधुमक्खियों के हमले से छात्र की हुई मौत
आंगनबाड़ी के सामने थोड़ी ही दूर पर मौजूद मां ने अपने बेटे ऋषभ की चीख पुकार सुनी तो बेटे को बचाने मां दौड़ पड़ी और खुले हाथों से ही बच्चे को उठाकर अपने आंचल में मधुमक्खियां हटाकर उसे छुपा ली. इस दौरान मधुमक्खियों ने उसकी मां को भी काटा पर मां बच्चे को किसी लेकर भाग गई. घायल ऋषभ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

लापरवाही आई सामने
इस दौरान एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली सरकारी आंगनबाड़ी के टॉयलेट में काफी बड़ा मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद है. जिसे आंगनबाड़ी के लोगों ने पूरी तरह नजरअंदाज किया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने यह बताया कि मधुमक्खियों के छत्ते की वजह से वह पिछले कई महीनों से टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं. और बच्चों को टॉयलेट के लिए तालाब लेकर जाते हैं. इधर बच्चे के परिजनों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं पर लापरवाही का आरोप लगाया है. अब सवाल यह है कि आंगनबाड़ी के टीचर, कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को यह बात पता था तो मधुमक्खियां को वहां से हटाने के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं किया गया. उनकी इस लापरवाही से एक छात्र की अब मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बच्चों संग घर जा रही महिला को जबरन कार में बैठाया, जंगल में गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget