एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में भालुओं ने मचाया आतंक, हमले में दो लोगों की गई जान, चार घायल

Gaurela-Pendra-Marwahi News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं से दहशत है. 24 घंटे के दौरान बेलझिरिया में भालुओं ने दो बार हमला किया. करगीकला में भी भालुओं का आतंक देखने को मिला.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं का आतंक है. भालुओं के झुंड ने हमला कर दो लोगों की जान ले ली और चार अन्य को घायल कर दिया. मरने वालों में एक लड़की शामिल है.

अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 घंटे के दौरान बेलझिरिया गांव में भालुओं ने दो बार हमला किया. हमले में 13 वर्षीय विद्या केवट और 32 वर्षीय सुक्कूल प्रसाद की मौत हो गई. भालुओं के हमले में चरणसिंह खेरवार और रामकुमार घायल हो गए.

दूसरी तरफ करगीकला गांव में भी भालुओं का आतंक देखने को मिला. भालुओं ने हमला कर सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड को घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम बिहान लाल केवट की बेटी विद्या बकरी चराने घर से खेत की ओर गई थी. जाने के दौरान उसका सामना भालू से हो गया. भालू ने लड़की पर हमला कर दिया. घटना में लड़की की मौत मौके पर हो गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी.

इस जिले में भालुओं के झुंड ने मचाया आतंक

आज सुबह बेलझिरिया गांव में भालुओं के झुंड ने आतंक मचाया. चरणसिंह, रामकुमार और सुक्कुल प्रसाद मशरूम एकत्र करने खेत गए थे. घात लगाये बैठे भालू ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया. घटना में सुक्कूल प्रसाद ने मौके पर दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल चरण सिंह और रामकुमार को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

मरवाही वन मंडल में 20 से ज्यादा किये हमले

अधिकारियों ने बताया कि करगीकला गांव निवासी सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड खेत देखने गए थे. खेत से निकलकर भालुओं ने दोनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया. हमले में दोनों ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि मरवाही वन मंडल में पिछले डेढ़ माह के दौरान हमले की 20 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में NIA का बड़ा एक्शन, कांकेर के 6 गांवों में छापेमार कार्रवाई, ग्रामीणों से पूछताछ जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget