एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर में रेप के बाद महिला से क्रूरता, घटना के 10 दिन बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bastar Rape News: बीते 25 जून को मारडूम थाना अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ दो या तीन व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया है. आरोपियों के बारे में पतासाजी की जा रही थी. 

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने एक ग्रामीण महिला के साथ क्रूरतम कार्य करने वाले आरोपी को आखिरकार धर दबोचा है. दरअसल कुछ दिन पहले जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के सतसपुर इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था, लेकिन महिला के होश में आने के बाद दिए गए बयान के आधार पर गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ मारपीट कर उसके गुप्तांग में लकड़ी घुसाकर हमला किया था. जिस वजह से महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी.

महिला को गंभीर अवस्था में डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया था. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे 2 या 3 व्यक्तियों के द्वारा गैंगरेप का मामला मान रही थी. पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था, लेकिन महिला की हालत सुधार होने के बाद में मोरेंडम कथन लेखबद्ध किया गया, उसके  दिए गए बयान के बाद उसी  गांव के रहने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी ने भी महिला के साथ मारपीट और महिला के गुप्तांग में लकड़ी घुसाकर हमला करने की बात स्वीकार की. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

गांव के ही युवक ने दिया घटना को अंजाम 
बस्तर एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि बीते 25 जून को मारडूम थाना में एक मामला दर्ज किया गया था कि गांव की एक महिला के साथ दो या तीन व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया है. महिला की हालत काफी गंभीर थी. जिसे डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस मामले की जांच के लिए बकायदा SIT  टीम गठित की गई थी. टीम के  द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी. जिसके बाद महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के बारे में पतासाजी की जा रही थी. 

पीड़िता ने बताई पूरी वारदात
इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिला के हालत में सुधार होने के बाद फिर लिए गए बयान में महिला ने बताया कि बीते 25 जून को पीड़िता घर से काम करने निकली थी. रात करीब 8 बजे काम से वापस लौटकर सोमारी के घर से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के युवक आरोपी सुखलाल उसे रास्ते मे मिला और किसी बात पर दोनो में विवाद हुआ. इस दौरान पीड़िता ने आरोपी को अपशब्द कहा जिससे गुस्साए आरोपी ने उससे मारपीट की, जिसके बाद नीचे जमीन पर गिराकर उसके गुप्तांग में लकड़ी घुसाकर हमला किया.

पीड़िता के बयान पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला. इस कृत्य से महिला की हालत काफी बिगड़ गयी थी. उसे लगा कि 2 या 3 व्यक्तियों ने उसके साथ बालात्कार किया है. इधर पीड़िता के बयान पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल किया और  महिला के साथ क्रूरतम कृत्य करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (2) (एफ) (एम) भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Bastar: सरकारी स्कूल में छात्रों से अवैध वसूली पर बवाल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़ी NSUI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget