एक्सप्लोरर

Bastar: सरकारी स्कूल में छात्रों से अवैध वसूली पर बवाल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़ी NSUI

Chhattisgarh News: स्कूल में प्रवेश शुल्क के नाम से 700 रुपये परीक्षा शुल्क के नाम पर 1 हजार रु और रिजल्ट जारी करने के नाम पर 600 रु की वसूली की जा रही है. कई छात्रों ने राशि जमा भी कर दी है.

Bastar News छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य के द्वारा छात्रों से अवैध पैसे वसूली करने का मामला सामने आया है. दरअसल छात्रों से प्रवेश शुल्क के नाम से पहले 700 रुपये, परीक्षा शुल्क के नाम पर 1 हजार रुपए और रिजल्ट के लिए 600 की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर टीसी देकर स्कूल से निकालने की धमकी देने के साथ रिजल्ट भी नहीं देने की चेतावनी दी. कई छात्रों ने डर से  पैसे भी जमा कर दिए, जिसके बाद इसकी जानकारी एनएसयूआई छात्र संगठन को लगी और एनएसयूआई के छात्रों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल मचाया.

छात्र संगठन ने छात्रों को उनके पैसे वापस लौटाने की मांग की.  काफी हो हंगामे के बीच खुद जिला शिक्षा अधिकारी को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. प्राचार्य की अवैध वसूली पर एक टीम गठित कर जांच करने की बात कही. उन्होंने जांच के बाद कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद NSUI के छात्रों  ने अपने प्रदर्शन को समाप्त किया.

NSUI ने स्कूली छात्रों के पैसे वापस कराये
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल खम्बारी और महासचिव मनोहर सेठिया ने बताया कि उन्हें छात्रों से जानकारी मिली की तोकापाल ब्लॉक के पोटानार हाई स्कूल में प्राचार्य के द्वारा बच्चों से फीस के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं. प्राचार्य के द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है, और नहीं देने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है. जानकारी मिलने के बाद तुरंत एनएसयूआई छात्र संगठन पोटानार स्कूल पहुंची.

'700 रुपये परीक्षा शुल्क के नाम पर 1 हजार'
छात्रों से पूछताछ के दौरान पता चला कि स्कूल में प्रवेश शुल्क के नाम से 700 रुपये परीक्षा शुल्क के नाम पर 1 हजार रु और रिजल्ट जारी करने के नाम पर 600 रु की वसूली की जा रही है. कई छात्रों ने राशि जमा भी कर दी है. जबकि नियम के मुताबिक सरकारी स्कूल में इतनी राशि नहीं ली जाती है, लेकिन प्राचार्य के द्वारा पूरी तरह से अवैध वसूली किया जा रहा था. एनएसयूआई के छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्राचार्य के द्वारा छात्रों को पैसे लौटाए गए. वहीं छात्र संगठन ने मांग की है कि वसूली करने वाले प्रिंसिपल पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

प्राचार्य के खिलाफ होगी जांच
इधर जानकारी मिलने के बाद खुद जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान भी मौके पर पहुंची और छात्रों से जानकारी ली. जिसके बाद उनकी मौजूदगी में प्रिंसिपल ने सभी छात्रों के पैसे वापस लौटाए. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई जा रही है, और इस टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि सप्ताह भर के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है. जांच में दोषी पाए जाने पर प्राचार्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget