एक्सप्लोरर

Bastar News: छह टेक्नीशियनों के भरोसे बस्तर का बड़ा अस्पताल, कोरोना जांच के लिए हफ्ते भर से पड़े हैं सैंपल

Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल अब छह लोगों के भरोसे है. अस्पताल के लैब में तीन हजार के लगभग जांच पेंडिंग में हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी कोरोना की तीसरी लहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और लगातार जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. ऐसे में रोजाना दर्जनों लोग अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए अलग-अलग जगहों पर आ रहे हैं. लेकिन जांच के दौरान इन सैम्पलों को एकत्रित करने के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल के लैब लाया जा रहा है. यहां पर सही समय पर सैम्पल की जांच नहीं हो पा रही है. ऐसे में अस्पताल के लैब में तीन हजार के लगभग जांच पेंडिंग में है. जिससे लोग अपने रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यहां पर केवल छह लोगों के भरोसे ही सैंपलों की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट के इंतजार में घर नहीं जा रहे लोग
बस्तर में भी कोरोना की तीसरी लहर के वापस आने की संभावना बढ़ती जा रही है. जिले में मरीजो की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पाने के कारण जहां कई लोग अपने ट्रेवल्स को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. तो कई लोगों को सही समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पाने के कारण अपने घर नहीं जा पा रहे हैं. साथ ही रिपोर्ट का इंतजार करते घर में ही समय बिता रहे है. बस्तर संभाग में केवल मेकाज में ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिया जा रहा है. जिसके चलते बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बस्तर के अन्य जगहों से कोरोना सैंपल जमा किए जा रहे हैं. रिपोर्ट के लिए उन्हें 48 घंटे का समय दिया जाता है, लेकिन पिछले सप्ताह भर से सही समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

तीन हजार से ज्यादा पेंडिंग है जांच
अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि लैब में स्टाफ की कमी के चलते वर्क लोड ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में जो बचे स्टाफ है उन्हीं से लगातार काम कराया जा रहा है. सैंपल ज्यादा होने के कारण समय पर रिपोटिंग नहीं हो पा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जगदलपुर के अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और अन्य जगहों से सैंपल आ रहे हैं. ऐसे में डिमरापाल ही एक ऐसा अस्पताल है जहां आरटीपीसीआर के द्वारा कोरोना जांच की जाती है. वहीं इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ यूएस पैकरा का कहना है कि अभी तीन हजार से ज्यादा सैंपल पेंडिंग हैं और लगातार अस्पताल में स्टाफ की कमी बनी हुई है. हालांकि कोशिश की जा रही है कि जांच के बाद 3 दिनों में रिपोर्ट मिल सके. लेकिन बीते सप्ताह भर से कोरोना जांच कराने वाले मरीजो को रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. वहीं लगातर हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Covid-19: छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश, जानिए क्या है नए नियम

Chhattisgarh Corona News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन की हुई है पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget