एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर संभाग के इन BJP विधायकों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह, जानें- रेस में कौन कौन?

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बस्तर संभाग से इन पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 54 सीटों की बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना ली है और अब सभी की निगाहें प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिकी हुई है कि आखिर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? वहीं मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा चल रही है. छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर संभाग में भी इस चुनाव में बीजेपी 12 में से 8 सीटों में विजय हासिल की है. वहीं बीजेपी के तीन पूर्व मंत्रियों में से दो पूर्व मंत्रियों ने बड़े मार्जिन से चुनाव में जीत हासिल की है. इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम भी दो बार के कांग्रेसी विधायक संतराम नेताम को बड़े मार्जिन से हराकर चुनाव जीता है.

वहीं बस्तर संभाग के एकमात्र सामान्य सीट में भी बीजेपी के प्रत्याशी किरण देव ने 30 हजार वोटो के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया है. हालांकि कांग्रेस सरकार में बस्तर संभाग से दो विधायकों को ही कैबिनेट में जगह मिली थी, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि बस्तर से चार विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. जिनमें जगदलपुर विधानसभा से विजय प्रत्याशी किरण देव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी दी और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी भी शामिल है. इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री तय होने के बाद यह तय हो पाएगा कि बस्तर संभाग से इस बार बीजेपी सरकार कितने विधायकों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह देती है, लेकिन फिलहाल इन पांच विधायको के नाम पर चर्चा जोरों पर है.

इन विधायकों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

दरअसल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर संभाग में इस बार बीजेपी ने ऐसे चेहरों को टिकट दिया है, जिन्होंने बड़ी मार्जिन से कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव में हराया. हालांकि कोंटा विधानसभा, भानुप्रतापपुर और बस्तर में जरूर बीजेपी के प्रत्याशियो को हार मिली, लेकिन पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) को बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल ने 8000 मतों के अंतर से हराया. वहीं इस बार बीजेपी ने बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव में तीन पूर्व मंत्रियों को फिर से टिकट दिया. हालांकि बीजापुर में भी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नारायणपुर और कोंडागांव में दोनों ही पूर्व मंत्रियों ने बड़े मार्जिन से इस चुनाव में जीत हासिल की.

वहीं रिटार्यड आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने भी कांग्रेस के कद्दावर नेता को बड़े मार्जिन से चुनाव हरा दिया. इसके अलावा पूर्व वन मंत्री रहे विक्रम उसेंडी ने भी बड़े मार्जिन से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया. वही बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से एकमात्र सामान्य सीट में किरण देव ने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 30 हजार वोटो के अंतर से चुनाव हराया जो की अब तक के हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो का अंतर है.

इन विधायकों के चुनाव जीत कर आने से अब बस्तर में यही कयास लगाया जा रहा है कि तीन पूर्व मंत्रियों के साथ सामान्य सीट के विधायक किरण देव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम इन पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. हालांकि अभी इन पांचों विधायकों में से किन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलती है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि इस बार बस्तर संभाग से ज्यादा विधायकों को मंत्रिमंडल में आयोग मंडल में जगह मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election Results: बीजेपी के महेश गागड़ा ने अपनी हार का ठीकरा कलेक्टर पर फोड़ा, कांग्रेस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget