एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की इस सीट पर कांग्रेस में घमासान, टिकट बंटवारे को लेकर रार, BJP का प्रत्याशी तैयार

Chhattisgarh Election: बृहस्पत सिंह दो बार से लगातार रामानुजगंज के विधायक है. वो बीजेपी की सत्ता रहते भी एक बार रामविचार नेताम को हरा चुके है. महापौर अजय तिर्की की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. वहीं दूसरी सूची जल्द जारी करने की बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने ऐलान कर दिया है. पहली सूची में सरगुजा संभाग की पांच सीटों में बीजेपी में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद कांग्रेस की ओर से भी दावेदारों की आवेदन ले लिया है. 

इन दावेदारों मे संभाग की रामानुजगंज सीट पर कांग्रेस के अन्य दावेदारों ने मौजूदा कांग्रेस विधायक की धड़कनें बढ़ा दी है. इनमें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में डॉ अजय तिर्की को माना जा रहा है. जो टीएस सिंहदेव ख़ेमे के हैं. वहीं पार्टी के अंदर ही बृहस्पत सिंह, टीएस सिंहदेव के व्यक्तिगत विरोधी माने जाते है. ऐसे में यहां जो भी होने वाला है. वो बड़ा दिलचस्प होगा. 

बृहस्पत सिंह दो बार से लगातार क्षेत्र के विधायक है
डॉ अजय तिर्की वर्तमान में अंबिकापुर नगर पालिक निगम के महापौर है. वो दूसरी बार अंबिकापुर के महापौर के रूप में चुने गए है. जो मूलतः रामानुजगंज के निवासी है. वहां पर शासकीय चिकित्सक के रूप मे सेवाएं दे चुके है. वो पिछली दो विधानसभा चुनाव से रामानुजगंज से कांग्रेस की टिकट की मांग कर चुके है. वहीं बृहस्पत सिंह दो बार से लगातार क्षेत्र के विधायक है.

वो बीजेपी की सत्ता रहते भी एक बार रामविचार नेताम को चुनाव हरा चुके है. पर दूसरी बार विधायक बनने और प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद वो कई बार अधिकारियों से आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आए हैं. तो कई बार सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक बात करते दिखे है. इतना ही नहीं कई बार तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की है. ऐसे में इस बार ये संभावना जताई जा रही है कि उनकी टिकट पर ग्रहण लग सकता है. गौरतलब है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रदेश के कई विधायकों के टिकट कटने के संकेत भी दे चुके है. 

टीएस सिंहदेव ने अजय तिर्की की प्रशंसा
रामानुजगंज सीट से बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को टिकट देकर विधानसभा के मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. इसलिए अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है. जिसको लेकर पहले अजय तिर्की ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा था कि वो रामानुजगंज से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं.

वहीं एक दिन पहले सूबे के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी साफ कह दिया है कि अजय तिर्की पिछली तीन बार से वहां के दावेदार रहे है. क्षेत्र में उनकी अच्छी छवि के कारण वहां के लोग डॉ अजय तिर्की को प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं. सिंहदेव ने ये भी कहा कि जब वो पहली बार अम्बिकापुर से महापौर का चुनाव लड़ रहे थे. तब रामानुजगंज के लोग उनको फोन करके जितवाने का निवेदन कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नेलवाड़ में आज तक दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, डायरिया के कहर से 3 ग्रामीणों की मौत, कई बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget