एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के सीटों की कर दी भविष्यवाणी, रमन सिंह की सीट पर किया बड़ा दावा

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने दावा किया कि, 'भूपेश बघेल सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आधार पर जनता उन्हें 75 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप लगा रहे हैं. चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए सभी सियासी जमातें रणनीति बनाने में जुटी हैं. राजनेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. चुनावी तैयारियों के सिलसिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा राजनांदगांव पहुंची और लोक सभा स्तरीय वन टू वन कार्यक्रम शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये. 

दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर थी. इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया. कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की. कांग्रेस की इस विधानसभा चुनाव में क्या रणनीति है? इस पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की. 

आदिवासी भाई बहन कांग्रेस का देंगे साथ- कुमारी शैलजा

लोक सभा स्तरीय वन टू वन कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहली बार राजनांदगांव पहुंची थी. उनके आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. उसके बाद कुमारी शैलजा ने शहर के सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. अरविंद नेताम द्वारा सर्व आदिवासी समाज पार्टी बनाए जाने को लेकर जब कुमारी शैलजा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'बस्तर क्षेत्र के आदिवासी भाई-बहन कांग्रेस का साथ देंगे और आगामी चुनाव में कांग्रेस को ही वोट करेंगे.'

'पूर्व सीएम रमन सिंह की सीट पर कांग्रेस दर्ज करेगी जीत'

राजनांदगांव विधानसभा से लगातार 15 सालों तक प्रदेश के पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह विधायक रहे है. यहां से रमन सिंह की जीत और कांग्रेस की हार को लेकर जब कुमारी शैलजा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री जिस विधानसभा क्षेत्र से आते हैं वहां का माहौल अलग होता है. पिछले चुनाव में जनता ने रमन सिंह को बहुत कम वोट किया था. कुमारी शैलजा ने दावा किया कि, 'इस बार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से हमारी पार्टी का विधायक जीतेगा यह तय है.' 

कांग्रेस 75 प्लस सीटों पर दर्ज करेगी जीत- कुमारी शैलजा

कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को पर बात करते हुए, बीजेपी और रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भूपेश बघेल सरकार ने शानदार काम किया, इन्हीं कामों के आधार पर जनता हमें इस बार फिर से जितायेगी. कुमारी शैलजा ने दावा किया है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 75 प्लस सीटें आयेंगी और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस दोबार सरकार बनायेगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नई टीम का एलान, जानें- किसे मौका मिला, किसकी छुट्टी हुई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget