एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: रायपुर संभाग की 20 विधानसभा सीटें जीतने के लिए रणनीति बना रही कांग्रेस, आज बड़ी मीटिंग

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है. पिछले 10 दिन में 3 संभाग में मीटिंग हो चुकी हैं. रविवार को रायपुर संभाग की 20 सीटों के लिए बैठक है.

Chhattisgarh  Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly election 2023) होने वाले है. इसकी तैयारी में कांग्रेस (Congress) का संभागीय सम्मेलन चल रहा है. इस महीने अबतक बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में सम्मेलन कर चुकी है. इसके बाद अब कांग्रेस रायपुर संभाग की चुनावी रणनीति में जुट गई है. आज यानी रविवार को रायपुर संभाग के 20 विधानसभा सीटों के लिए बड़ी मीटिंग है. इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता और कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

रायपुर संभाग के 20 सीटों के लिए कांग्रेस की बड़ी मीटिंग

दरअसल रविवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन रखा गया है. इसमें रायपुर के संभाग के 5 जिले के कांग्रेसी नेता शामिल होंगे. इसमें रायपुर, धमतरी, बलौदा बाजार, गरियाबंद और महासमुंद के कांग्रेसी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. इस सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत मंत्री- विधायक सब शामिल होंगे और 2018 की जीत को बरकरार रखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए मीटिंग में जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं.

रायपुर संभाग में सीटों का क्या है समीकरण?

छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में 20 विधानसभा सीट है. इसमें से 14 सीट कांग्रेस (Congress) के पास है. बीजेपी (BJP) के पास 5 और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी(JCCJ) के पास केवल एक विधायक है. इसके अनुसार कांग्रेस पार्टी मैदानी इलाकों में भी बाकी पार्टियों से आगे है. लेकिन होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनौती बढ़ जाएगी. क्योंकि इस बार राजनीतिक मैदान में कई पार्टियों के साथ सामना होगा.

इसलिए कांग्रेस पार्टी जिन 6 सीटों में हार का सामना करना पड़ा था. उन सीटों पर विशेष फोकस रखते हुए मीटिंग में रणनीति बना सकती है. इसमें बलौदा बाजार सीट JCCJ के पास है,इसके अलावा भाटापारा,रायपुर दक्षिण, बिंद्रानवागढ़, कुरूद और धमतरी विधानसभा सीट बीजेपी के कब्जे में है. इसमें से 2 सीट बीजेपी की पंपरागत सीट है. जहां कई चुनाव से बीजेपी (BJP) को हार नहीं मिली है.

15 दिन में कांग्रेस का सभी 90 सीटों के लिए रणनीति

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने इसी महीने से चुनावी अभियान तेज कर दी है. बस्तर संभाग के 12 सीट, बिलासपुर 24 और दुर्ग संभाग 20 सीट पर कांग्रेस ने संभागीय मीटिंग कर चुकी है. इसके बाद अब रायपुर संभाग के 20 सीटों के लिए मीटिंग की जा रही है. वहीं अब केवल सरगुजा संभाग में ही मीटिंग होनी बची है. सरगुजा संभाग में 14 विधानसभा सीट है. जहां कांग्रेस को सभी 14 के 14 सीट में 2018 विधानसभा सीट पर जीत मिली है. रायपुर के बाद 13 जून को कांग्रेस पार्टी सरगुजा संभाग में संभागीय सम्मेलन करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: महात्मा गांधी की हत्या पर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- 'नाथूराम अत्यंत व्यथित थे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget