एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: पहले फेज की वोटिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी, पहले दिन दाखिल नहीं हुआ कोई नामांकन

Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई. पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं. 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. प्रथम चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा. प्रथम चरण में सात नवंबर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को शेष 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

इन पार्टियों को मिले इतने सीट
सत्ताधारी दल कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 12 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए जबकि एक अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है. 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में 17 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को दो और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को एक सीट मिली थी. कांग्रेस ने बाद में उपचुनावों में दो और सीटें जीतीं थी (उन तीन सीटों में से जो पार्टी 2018 में नहीं जीती थी).

बीजेपी ने 15 सीटें हासिल की थी
सात नवंबर के मतदान में बीजेपी से लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव क्षेत्र के विधायक रमन सिंह, राज्य के चार पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी और महेश गागड़ा तथा पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम शामिल हैं. कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 68 सीटें जीती थी और सरकार बनाई थी. बीजेपी ने 15 सीटें हासिल की थी. वहीं जेसीसी (जे) और बसपा को पांच और दो सीटें मिलीं थी. राज्य विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस इस दिन जारी कर सकती है अपनी पहली लिस्ट, बीजेपी पर लगाया ये आरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget