एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 'जनता के लिए क्या करेंगे नहीं बताया, केवल...', घोषणा पत्र के सवाल पर सीएम बघेल का BJP पर हमला

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर अमित शाह ने जो बयान दिया था वह काफी चर्चा में बना हुआ है. इसको लेकर सत्ता पक्ष बार-बार उन्हें निशाना बना रहा है.

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमला और तीखा होता जा रहा है. चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त रह गया है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस किसी ने अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है. वहीं, सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने घोषणापत्र से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया और साथ ही इस बहाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी निशाना साधा. सीएम बघेल ने कहा कि ''बीजेपी जनता के लिए क्या करेगी ये नहीं बताया, बस इतना कहा कि उल्टा लटका देंगे.''

सीएम बघेल ने बीजेपी पर हमलावर अंदाज में कहा, ''विपक्ष के लोग पहले तैयारी करते हैं...लेकिन बीजेपी ने एक बात भी छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं कही, बस इतना कहा कि उल्टा लटका देंगे. ये धमकी वाली बात गली मोहल्ले में दादा लोग करते हैं. छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्या करेंगे ये नहीं बताया. आपकी (बीजेपी) नीयत ये है कि सरकार में आया जाए और छत्तीसगढ़ की सारी खदान और फैक्ट्रियों को अडानी को सौंप दें.''

अमित शाह ने बस्तर में दिया था यह बयान
दरअसल, बीते गुरुवार को अमित शाह ने बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए बस्तर का दौरा किया था. यहां एक जनसभा में अमित शाह ने कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो घोटालेबाजों को उल्टा लटका देंगे. इसी बयान को लेकर भूपेश बघेल ने यह प्रतिक्रिया दी. इस बयान पर भूपेश बघेल की यह पहली प्रतिक्रिया नहीं है. इससे पहले भी बीजेपी पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा था, ''प्रदेश में 15 साल से बीजेपी की सरकार थी और सबसे बड़े घोटालेबाज राजनांदगांव के हैं. गृहमंत्री अमित शाह बकायदा इस घोटालेबाज के नामांकन में शामिल हुए. ऐसे में सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह को अपनी ही पार्टी में करोड़ों का घोटाला करने वाले लोगों को उल्टा लटकाना चाहिए.'' 

ये भी पढ़ें-  Jagdalpur News: बिना दस्तावेज व्यापार कर रहे सराफा व्यापारी के घर IT की रेड, जब्त किया लाखों का सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget