एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: सुशील मौर्य को मिली बस्तर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, रजनू नेताम को नारायणपुर की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Election News: बस्तर के नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए संगठन को मजबूत करने और जमीन स्तर पर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

Bastar Congress News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Assembly Elections) से पहले सभी सियासी जमातें एक्टिव मोड में आ गई हैं. प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस (Congress) ने भी 11 जिले में अध्यक्षों की नियुक्ति की है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने शुक्रवार (18 अगस्त) को प्रेस नोट जारी कर प्रदेश के 11 जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से जिला अध्यक्षों को बदलने की बात चल रही थी. 

एआईसीसी के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि, 'बस्तर जिला से सुशील मौर्य को शहर जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, वे वर्तमान में जगदलपुर के सांसद प्रतिनिधि और यूथ कांग्रेस के महासचिव हैं. सुशील मौर्य छत्तीसगढ़ में सबसे कम उम्र में कांग्रेस की तरफ से जिला अध्यक्ष बनने वाले नेता हैं,  छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सुशील मौर्य ने 20 साल के करियर के बाद जिला अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया. सुशील कुमार मौर्य को जिला अध्यक्ष बनाये जाने से बस्तर कांग्रेस कमेटी ने खुशी जाहिर की है. सियासत में सुशील मौर्य को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के काफी करीबी माना जा रहा है. दीपक बैज का करीबी होने की वजह से उन्हें इतनी कम उम्र में जिला अध्यक्ष की कमान मिलने की बात कही जा रही है. 

कांग्रेस ने नारायणपुर जिले में रजनू नेताम को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है, वह 2008 में नारायणपुर विधानसभा से विधायक पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी, लेकिन लगातार क्षेत्र में सक्रिय होने की वजह से और संगठन में अच्छी पकड़ का उन्हें फायेदा मिला. उनके इसी कद को देखथे हुए कांग्रेस ने उन्हें जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है.वर्तमान में रजनु नेताम कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हैं. 

सुशील एनएसयूआई से तय किया जिला अध्यक्ष तक का सफर

नवनियुक्त बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने सुशील मौर्य ने बताया कि उन्होंने 2003 में कॉलेज में  छात्र नेता के रुप में राजनीति की शुरुआत की थी. सबसे पहले उन्हें यूथ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाया गया, जिसके बाद एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बने, फिर पूरे जिले का एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया. इसके बाद बस्तर लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने के साथ,  यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव और प्रदेश महासचिव बनाया गया. सुशील मौर्य को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई और युवा मितान क्लब का अध्यक्ष भी बनाया गया है. 20 साल के राजनीतिक करियर में सुशील मौर्य संगठन में अच्छी पैठ बनाई, यही वजह है कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा दिखाते हुए जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए, संगठन को मजबूत बनाना और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जमीन स्तर पर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना पहली प्राथमिकता- रजनु नेताम

नारायणपुर से कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रजनु नेताम ने बताया कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर लंबे समय से कयासाआराई की जा रही थी. शुक्रवार (18 अगस्त) को एआईसीसी ने प्रेस नोट जारी कर सबी कयासों पर मुहर लगा दी. रजनु नेताम ने जिला अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कहा कि आगामी चुनाव में न सिर्फ पार्टी संगठन को मजबूत करना बल्कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि यहां दोबार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वे अभी से तैयारी में जुट गए हैं. रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिला कांग्रेस ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किय किया है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: हिमाचल प्रदेश की तरफ सीएम बघेल ने बढ़ाया मदद का हाथ, 11 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget