एक्सप्लोरर

BJP से किसे होना चाहिए छत्तीसगढ़ का अगला CM? टीएस सिंह देव ने बताई अपनी 'पसंद'

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव हारने के बाद उन्होंने बीजेपी में सीएम फेस को लेकर अपनी 'पसंद' बताई.

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी हार और खुद चुनाव हारने के बाद टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने बड़ा बयान दिया है. सिंहदेव ने कहा है कि वो अगर जीत जाते तो अगले चुनाव में आने वाली पीढ़ियों के लिए सीट छोड़ देते, लेकिन हार कर मैदान नहीं छोड़ेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के सीएम चेहरे को लेकर भी बड़ी बात कही है.

अंबिकापुर विधानसभा में रोमांचक मुकाबले में बीजपी के राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने तीन बार के विधायक और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को 94 वोट से हरा दिया है. जिसके बाद टीएस सिंहदेव लगातार अपने निवास पर अपनी हार की समीक्षा कर रहे हैं. इसी दौरान टीएस सिंहदेव ने मीडिया के कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. क्या कहा टीएस सिंहदेव ने आगे जानते हैं.

टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी को जीत की बधाई. सरकारें अच्छा काम करती रहती हैं. कांग्रेस की पिछली सरकार ने बहुत से अच्छे काम किए हैं. मैं उम्मीद करूंगा कि उन कामों में निरंतरता बनी रहे. छत्तीसगढ़ के हित में, सरगुजा के हित में अच्छे काम होते रहें. हार जीत का सवाल है. इसमें बहुत सारे बिंदु रहते हैं, कई कारण रहते हैं. सिंहदेव ने आगे कहा कि सरगुजा संभाग में अप्रत्याशित परिणाम पिछली बार भी सामने आया था. इसके ठीक उलट संभाग की 14 की 14 सीट बीजेपी ने जीती है, तो इसके लिए बधाई.

'गलतियों को दूर करने का होगा प्रयास' 

खुद के 94 वोट से हार पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझमें कुछ कमियां रही होंगी. जिस कारण से लोगों ने इस चुनाव में मुझे नहीं अपनाया और मैं जनमत का संपूर्ण आदर करते हुए उसे स्वीकार करता हूं. प्रयास करूंगा कि मेरे से जो कमियां, गलतियां हुई होगी. उनको दूर करने के लिए आगे प्रयास करता रहूंगा. प्रदेश में हार को लेकर जिम्मेदारी के सवाल पर सिंहदेव ने कहा दूसरे के ऊपर कभी बात नहीं रखनी चाहिए. जब आदमी खेलने जाता है तो विकेट खराब है, बॉल ऐसी हो गई, ये बात नहीं होना चाहिए. खेलना आपको है. अगर आउट हो गए तो उसको स्वीकारिये. अगले बार जो गलती हुई उसे नहीं दोहराएंगे.

हार कर नहीं छोडूंगा मैदान-सिंहदेव

अपने आखिरी चुनाव के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि मैंने इस चीज को ध्यान में रखकर कहा था कि चुनाव जीतूंगा. उसके बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए उसको सौंप देता और पार्टी में बना रहता. लेकिन हार के मैदान कभी नहीं छोडूंगा. हारा हूं तो पांच साल पूरा प्रयास करूंगा, क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश करता रहूंगा, लोगों के बीच में रहूंगा. उनके लिए जो भी पहल कर सकता हूं जैसा वो चाहेंगे. लोकसभा चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि मैं विधानसभा में ही रहना चाहूंगा.

सीएम पद की 'पसंद' भी बताई

वहीं बीजेपी से सीएम के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि जो नाम चल रहे हैं. तीन बार के मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) हैं. टिकट के बंटवारे में भी ये चर्चा चली की उनकी राय ज्यादा चली और जीत कर आए हैं तो उनका पक्ष मजबूत दिखता है. फिर पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) हैं. वो भी चुनाव जीतकर आए हैं. आरएसएस कैडर के माने जाते हैं. बीजेपी में आरएसएस कैडर के लोगों को इज्जत मिलती है. मुख्यमंत्री के चुनाव में उनका भी नाम चल रहा है. दो नाम सरगुजा संभाग से सुनने में आ रहा है. एक नाम विष्णु देव साय और एक रेणुका सिंह का. हमारे बीच की है सरगुजा लोकसभा की है. अनुभव भी है, मंत्री के रूप में काम की है. उनको भी मौका मिल जाएगा. मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी खुशी होगी कि अपने बीच की हैं और मुख्यमंत्री बन गए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी (OP Choudhary) का भी नाम आता है, नए हैं. पहली बार जीते हैं. अधिकारी रहे हैं, लेकिन शासन में नहीं रहे हैं. पता नहीं उनको मौका देंगे या नहीं. इनके अलावा और भी नाम हो सकते हैं, लेकिन रमन सिंह का पलड़ा भारी है. आम नागरिक के तौर पर मेरी पसंद रमन सिंह (Raman Singh) या रेणुका सिंह (Renuka Singh) रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Result: क्या मां को CM देखना चाहेंगी? रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
Chhattisgarh News: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल
छत्तीसगढ़: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget