एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी, प्राचार्य निलंबित

Chhattisgarh Elections 2023: स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म में चुनावी सभा में सम्मिलित किया गया, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव की आमसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की मौजूदगी में स्कूली बच्चे आमसभा में आ गए. जिसके बाद रिटर्निंग अफसर ने विधायक अम्बिका सिंह देव को नोटिस जारी किया है. वही कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया है. रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र 03 बैकुण्ठपुर से अंकिता सोम ने बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने पर कल 3 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर से विधानसभा आम निर्वाचन के लिए घोषणा जारी किये जाने के साथ ही कोरिया जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है. रिटर्निंग अधिकारी अंकिता सोम ने जानकारी दी है कि वीडियो निगरानी दल के प्रतिवेदन एवं वीडियो के अवलोकन में यह पाया गया कि 2 नवंबर 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय पटना (हाई स्कूल करजी) ग्राउंड में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के स्टार प्रचारक डॉ. चरणदास महंत का आपके पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म में स्टेज पर जन प्रतिनिधियों को गुलदस्ता से स्वागत किया गया एवं फोटोग्राफी हेतु पोज दिया गया. 

इस तरह किया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन
विदित हो कि चुनावी सभा के आयोजन कर लिए स्कूल के प्राचार्य द्वारा दिये गये अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर रिटर्निंग आफिसर 03 बैकुण्ठपुर द्वारा सभा के आयोजन के लिए अनुमति जारी की गई थी किन्तु स्कूल यूनिफॉर्म में आये अन्य बच्चों एवं श्रोताओं के साथ स्टेज के सामने बैठकर एवं खड़े होकर चुनावी प्रचार के भाषण को सुना गया. इस प्रकार स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म में चुनावी सभा में सम्मिलित किया गया, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. रिटर्निंग ऑफिसर  अंकिता सोम ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आदेश पत्र में यह भी कहा गया है कि नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत न होने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी.

आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना पाया गया
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय पटना (हाई स्कूल करजी) ग्राउंड में चुनावी सभा में स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म में स्टेज पर जन प्रतिनिधियों को गुलदस्ता से स्वागत एवं फोटोग्राफ हेतु पोज दिया गया. इसके पश्चात स्कूल यूनिफॉर्म में आये अन्य बच्चों एवं श्रोताओं के साथ स्टेज के सामने बैठकर एवं खड़े होकर चुनावी भाषण का श्रवण किया गया, जो कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा चुनाव आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना पाया गया. 

निलंबित किए गए प्राचार्य
प्राचार्य देवकरण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया. अतः चुनाव आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किये जाने एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा (3) के विपरीत आचरण किये जाने पर देवकरण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कोरिया, बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है.

 कोरिया से चंद्रकांत पारगिर की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: पैरामिलिट्री फोर्सेस के हाथों में सुरक्षा की कमान, पहले चरण की वोटिंग के लिए चप्पे-चप्पे पर होंगे तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget