एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 13 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया, सात नवंबर को डाले जाएंगे पहले चरण के वोट

Chhattisgarh Election News: प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए बस्तर संभाग में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के एलान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. प्रथम चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना हैं. इसके लिए सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद 13 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. 20 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन है. वहीं 23 अक्टूबर तक नाम वापसी की तारीख तय की गई है.

इसके बाद 24 अक्टूबर से सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटेंगे और आगामी पांच नवंबर तक दलों का चुनाव प्रचार-प्रसार जारी रहेगा. इसके बाद सात नवंबर को प्रदेश के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी भर सकेंगे. हालांकि उन्हें शपथ लेने जिला निर्वाचन कार्यालय जाना होगा. बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीटों में पहले चरण में सात नंवबर को मतदान होना है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. मतदान के लिए काफी कम समय है. ऐसे में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को 11 और 12 अक्टूबर को  दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.

20 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन
इस प्रशिक्षण के बाद 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं चुनाव के तारीख एलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. सोमवार दोपहर से ही यहां सभी राजनीतिक दलों और नेताओं के होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग से मिले निर्देश के अनुसार प्रत्याशियों को अपने नामांकन में अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि या किसी तरह के जुर्म में शामिल रहने की स्थिति में उसकी जानकारी अखबार और अन्य माध्यम से सार्वजनिक रूप से देनी होगी. 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. 23 अक्टूबर तक नाम वापसी की तारीख तय की गई है.

बस्तर कलेक्टर ने क्या कहाकलेक्टर ने बताया कि बस्तर जिले के तीन विधानसभाओं में कुल 6 लाख 15 हजार 917 मतदाता हैं. वहीx 781 मतदान केंद्र हैं, इनमें से कुछ मतदान केंद्र अति संवेदनशील है, जहां जल्द से जल्द फोर्स की तैनाती भी की जानी है. राजनीतिक दलों को चुनावी प्रचार प्रसार के लिए 24 अक्टूबर से पांच नवंबर तक का समय दिया गया है. वहीं चुनाव के तारीखों के एलान के साथ ही सोमवार के देर शाम बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बस्तर संभाग की पूरी 12 विधानसभा सीटों और दुर्ग संभाग के आठ विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर या 12 अक्टूबर तक कांग्रेस भी अपनी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है. हालांकि बस्तर संभाग में अब तक भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद कहीं गुटबाजी की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस गजब है! बिना प्रत्याशी घोषित किए ही शुरू हुआ विरोध, छत्तीसगढ़ की इस सीट पर विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget