एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: सीएम प्रमोद सावंत का दावा- छत्तीसगढ़ में बदलेगी सरकार, बनेगी डबल इंजन की सरकार 

Chhattisgarh Politics: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रायपुर में कहा कि 'यूपीए ने अपना नाम बदलकर 'इंडिया' कर लिया है, लेकिन सिर्फ नाम बदलने से नीयत, नीति और भ्रष्टाचार नहीं बदल सकता.'

Chhattisgarh Election: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A.) पर निशाना साधा. सावंत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम भले ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (United Progressive Alliance) से बदलकर I.N.D.I.A. कर लिया है, लेकिन उनकी मंशा और नीति नहीं बदल सकती है. 

रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि क्या वह 'इंडिया' के एक घटक दल के नेता की ओर से की गई सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों का समर्थन करते हैं. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का 'एटीएम' बनाया गया था और अब पार्टी को कर्नाटक के रूप में दूसरा 'एटीएम' मिल गया है.

'नाम बदलने से नीयत, नीति और भ्रष्टाचार नहीं बदल सकता'

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'यूपीए ने अपना नाम बदलकर 'इंडिया' कर लिया है, लेकिन सिर्फ नाम बदलने से नीयत, नीति और भ्रष्टाचार नहीं बदल सकता. इसके घटक दल के एक नेता ने हाल ही में सनातन धर्म पर हमला किया और कहा कि उसे नष्ट कर दिया जाना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने गठबंधन सहयोगी के उस बयान का समर्थन करते हैं, जिसमें सनातन धर्म को नष्ट करने की बात कही गई है.'

सीएम प्रमोद सावंत ने कांग्रेस सरकार पर लगाये ये आरोप

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रमोद सावंत ने दावा किया, 'बघेल सरकार जनता से किए गए अपने वादों में से 10 फीसदी को भी पूरा करने में विफल रही है. उसे अपने शासन के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए.' उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी के वादे को पूरा करने के बजाय कांग्रेस सरकार ने शराब की 'होम डिलीवरी' शुरू कर दी. सावंत ने कांग्रेस सरकार पर शराब, कोयला, चावल और लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी जहां भी सत्ता में आती है, भ्रष्टाचार करती है.

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर गोवा सीएम

गोवा के मुख्यमंत्री ने लोगों से राज्य में गरीबों के विकास और कल्याण के लिए कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने और (राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा को चुनकर) 'डबल इंजन' सरकार लाने का आग्रह किया. प्रमोद सावंत शनिवार (16 सितंबर) से चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' में भी हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget