एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दूसरी लिस्ट में दुर्ग शहर सीट पर कांग्रेस की रणनीति, पूर्व CM के बेटे को फिर बनाया उम्मीदवार

Chhattisgarh Congress Candidates List: दुर्ग शहर विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीट है. इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिवंगत मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा विधायक हैं.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. अब तक कांग्रेस ने 90 विधानसभाओं में से 83 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, उनमें से ही एक नाम है अरुण वोरा (Arun Vora) का. कांग्रेस ने अरुण वोरा को दुर्ग (Durg) शहर विधानसभा से एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. अरुण वोरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) के बेटे हैं.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर दुर्ग शहर विधानसभा से अरुण वोरा पर भरोसा जताया है. अरुण वोरा के पिता दिवंगत मोतीलाल वोरा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष भी रह चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि दिवंगत मोतीलाल वोरा के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर उनके बेटे अरुण वोरा पर भरोसा जताया है. अरुण वोरा का नाम कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में भी गिना जाता है. अब अरुण वोरा की सीधी टक्कर बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार गजेंद्र यादव से होगी.

अरुण वोरा 2018 चुनाव में चंद्रिका चंद्राकर को हराया था
दुर्ग शहर विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है. इस विधानसभा से वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिवंगत मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा विधायक हैं. इसके साथ ही वो छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष भी हैं. अरुण वोरा ने 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार चंद्रिका चंद्राकर को हराकर जीत दर्ज की थी. दुर्ग जिले का प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है. दुर्ग ने देश-प्रदेश को कई बड़े लीडर दिए हैं.

जानिए दुर्ग शहर की राजनीतिक प्रोफाइल
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मोतीलाल वोरा दुर्ग से ही चुनाव लड़ते हुए राजनीति के शीर्ष तक पहुंचे थे. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व भी उन्होंने वर्षों तक निभाया. बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सरोज पांडेय दुर्ग नगर निगम की महापौर से वैशाली नगर विधायक, दुर्ग सांसद और फिर राज्यसभा सांसद के रूप में राजनीति के शिखर तक पहुंची हैं.  वहीं दुर्ग के पूर्व मंत्री और विधायक दिवंगत हेमचंद यादव लंबे वक्त तक प्रदेश में मंत्री रहे थे.

कांग्रेस से दुर्ग शहर विधानसभा से एक बार फिर अरुण वोरा के नाम की घोषणा होने के बाद अब यह तय हो गया है कि दुर्ग शहर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर होगी. बीजेपी ने दुर्ग शहर विधानसभा के लिए इस बार नए चेहरे के तौर पर गजेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. गजेंद्र यादव आरएसएस के छत्तीसगढ़ प्रांत के सरसंघचालक दिवंगत बीसाराम यादव के बेटे हैं. 

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने कालीचरण का विरोध करने वाले महंत को चुनावी मैदान में उतारा, BJP के दिग्गज नेता से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget