एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'नाटक-नौटंकी करने की क्या जरूरत, लोक कल्याण मार्ग पर धरना दो', हिंदू राष्ट्र की मांग पर बोले CM बघेल

Hindu Rashtra Padyatra: छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र की मांग के लिए शनिवार से संतों की निकली पदयात्रा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा बयान दिया है. बीजेपी ने भी सीएम बघेल के बयान पर पलटवार किया.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: चुनावी राज्य में हिंदू राष्ट्र के लिए पदयात्रा की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बड़ा बयान दिया है. शनिवार को महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2023) पर मुख्यमंत्री रायपुर हेलीपैड में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग के लिए साधु संतों की पदयात्रा पर बीजेपी (BJP) को आड़े हाथ लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के सारे हथियार फेल हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में आखिरी हथियार धर्म बचा है. उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के साथियों से मैं कहना चाहूंगा कि आप हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, तो केंद्र में सरकार पूर्ण बहुमत की है. आप लोक कल्याण मार्ग पर जाकर धरना दें. आप ही के नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं. नाटक- नौटंकी करने की क्या जरूरत है? साधु संतों का हम बड़ा सम्मान करते हैं.

हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग के लिए पदयात्रा

आपको बता दें कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग के लिए साधु संतों ने छत्तीसगढ़ में लंबी पदयात्रा का एलान किया है. इस साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. देशभर में हिंदू राष्ट्र की चर्चा गर्म है. साधु संत भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि संतों और सनातन धर्म से कांग्रेस पार्टी को नफरत रही है.

BJP ने CM बघेल के बयान पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री को चाहिए कि छत्तीसगढ़ में पूज्य संतों के आगमन पर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लें, ना कि संतों को सीख दें कि उन्हें क्या करना चाहिए. ऐसा करके मुख्यमंत्री ने फिर से कांग्रेस पार्टी की पुरानी रीत को निभाते हुए हिंदू समाज, धर्म और पूज्य संतों का अपमान कर करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुंचाने का काम किया है.

शास्त्रों में भी पूज्य संतों के ऊपर टिप्पणी अपमान को पाप बताया गया है. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग के लिए विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में साधु संतों ने शनिवार से पदयात्रा शुरू कर दी है. दंतेवाड़ा, बलरामपुर,राजनांदगांव और रायगढ़ से निकली पदयात्रा पर विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं. इसलिए हिंदू जागरण स्वाभिमान और सामाजिक समरसता के साथ श्री रामचरितमानस और श्रीमद्भागवत को हर घर तक पहुंचाने के लिए संतों की अगुवाई में निकाली गई पदयात्रा एक महीने तक प्रदेशभर में चलेगी.

गौरतलब है की बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं. साधु संतों के महाकुंभ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए सनातनियों को जागने का आवाह्न किया है. बागेश्वर धाम के महाकुंभ में पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक कदम आगे बढ़कर हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान संशोधन तक बात कह दी थी. इसलिए हिंदू राष्ट्र की मांग पर देशभर में बहस छिड़ गई है.

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, अब मिड डे मिल में शामिल होगा मिलेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget