एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के चुनाव में 'गब्बर सिंह' की एंट्री, BJP ने कांग्रेस के खिलाफ जारी की सीरीज़, नाम रखा 'लबरा राजा'

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस भी अपने 5 साल के कामकाज और अपने घोषणाओं के दम पर चुनावी मैदान में उतरी है और इन्हीं घोषणाओं को क्रिएटिव अंदाज में सोशल मीडिया में पोस्ट किया जा रहा है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. नेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान चल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच नोक झोंक चल रही है. बीजेपी सोशल मीडिया टीम कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने लबरा राजा की सीरीज लॉन्च किया है. इसके राजनीतिक गलियारों में गजब की चर्चा हो रही है. 

दरअसल, गुरुवार को बीजेपी सोशल मीडिया टीम ने एक 'लबरा राजा' टाइटल के नाम से वीडियो जारी किया है. इसमें कथित पीएससी घोटाले, शराब घोटाले और महादेव सट्टा एप के मामले में कांग्रेस को घेरते हुए क्रिएटिव अंदाज में वीडियो बनाया गया है. इसमें गब्बर के किरदार में एक कलाकार को कैंडी क्रश खेलते हुए दिखाया गया है. एक को शराब के नशे में दिखाया गया है. एक किरदार को सट्टा खिलाते हुए दिखाया गया है. एक किरदार को कमीशन के पैसे लेते हुए दिखाया गया है. जमीन कब्जे के लिए एक किरदार का इंट्रो दिया गया है. इन किरदारों के पीछे सीधे नाम नहीं लिया गया है. लेकिन छत्तीसगढ़ की राजनीति को समझने वाले इन किरदारों को आसानी से समझ सकते हैं. 

'जनता का एंटरटेनमेंट कर रही बीजेपी'- कांग्रेस
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपने 5 साल के कामकाज और अपने घोषणाओं के दम पर चुनावी मैदान में उतरी है और इन्हीं घोषणाओं को क्रिएटिव अंदाज में सोशल मीडिया में पोस्ट किया जा रहा है. इसके साथ छत्तीसगढ़ फिर कांग्रेस बनाने का दावा कर रही है. कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि बीजेपी केवल और केवल जनता का एंटरटेनमेंट कर रही है. अगले 15 साल बीजेपी जनता का एंटरटेनमेंट ही करेगी. इनके वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है. लबरा तो इनके तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह हैं जो किसानों को बोनस देने का वादा कर भूल गए. पहले वीडियो के बाद जनता अब बीजेपी को जूता लेकर ढूंढ रही है. दूसरा वीडियो आएगा तो दोनों जूता लेकर ढूंढेगी.

इसके अलावा, बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि साल 2018 में जनता ने विश्वास के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई लेकिन अब जनता के विश्वास को कांग्रेस ने तोड़ा और एक ही परिवार के एटीएम बनकर छत्तीसगढ़ लूटा. कांग्रेस का पर्यायवाची लबरा हो गया है. इसलिए लबरा राजा के नाम से सीरीज जारी किया गया है. भूपेश बघेल इसके गब्बर है. इनके सभी मंत्री लबरा हैं इनको इस चुनाव में उखाड़ कर फेकना है और बीजेपी की सरकार बनानी है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा करेंगे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget