एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, खाद की कमी के मुद्दे पर घिरी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने खाद की कमी और राजस्व निरीक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा. साथ ही सदन से वॉकआउट कर दिया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार (14 जुलाई) से शुरू हो गया. मॉनसून सत्र के पहले दिन प्रदेश में खाद की कमी और राजस्व निरीक्षक 2024 भर्ती परीक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा.

विपक्ष सदन में DAP खाद की कमी के मुद्दे पर स्थगन लेकर आया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर धान का उत्पादन कम करने के मकसद से धान की कम सप्लाई करने का आरोप लगाया.

1300 रुपये की DAP छत्तीसगढ़ में 2100 रुपये की- भूपेश बघेल

बघेल ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 1300 रुपये की DAP छत्तीसगढ़ में 2100 रुपये की मिल रही है, और ये सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है. विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में अमानक बीज खुले बाजारों में मिल रहे हैं, लेकिन सरकार सो रही है.

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा और नारेबाजी भी की, और सदन से वॉकआउट कर दिया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

राज्य में 1,79,000 बॉटल नैनो DAP भंडारित- विष्णु देव साय 

वहीं, प्रदेश में खाद की कमी के विपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सदन में स्वीकार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की कमी से किसानों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है.

इसके विकल्प के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्य रासायनिक उर्वरक जैसे नैनो DAP, NPK और SSP की भरपूर व्यवस्था सुनिश्चित की है. सीएम के मुताबिक, राज्य में 1,79,000 बॉटल नैनो DAP भंडारित है और इसकी निरंतर आपूर्ति भी जारी है.

CBI जांच की मांग

इससे पहले प्रश्नकाल में छत्तीसगढ़ में हुई राजस्व निरीक्षक भर्ती 2024 परीक्षा में गड़बड़ी का मामला भी विपक्ष ने उठाया. इसको लेकर बीजेपी विधायक राजेश मूढ़त ने गड़बड़ी पिछली सरकार में होना बताया.

जिसके बाद विपक्ष आक्रामक हो गया. विपक्ष ने कहा कि भर्ती परीक्षा ही 2024 में हुई है और तब से प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में CBI जांच की मांग की.

EOW से 40 बिंदुओं के आधार पर कराई जा रही जांच

वहीं, विपक्ष ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप आप सरकार पर लगाते हुए जमकर हंगामा किया और सदन से वाकआउट कर दिया. हालांकि, राजस्व मंत्री ने सदन में ये माना कि भर्ती परीक्षा में अनियमितता हुई है. साथ ही कहा कि पांच सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में भी गड़बड़ी सामने आई है.

अब इसकी उच्च स्तरीय जांच EOW से 40 बिंदुओं के आधार पर कराई जा रही है. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अगले विधानसभा सत्र से पहले दोषियों पर कार्रवाई का ऐलान भी सदन में किया.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget