एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र का आगाज, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और इन मुद्दों पर भारी हंगामे के आसार

Chhattisgarh Budget Session 2023: छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा फिर सीएम भूपेश बघेल अनुपूरक बजट पेश करेंगे.

Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से बजट सत्र के शुरुआत हो रही है. पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा. इसके लिए विधानसभा में तैयारी की जा रही है. इस साल का बजट कई मायनों में खास है. क्योंकि पहली बार विधानसभा की कार्यवाही की जानकारी एप के जरिए जानकारी दी जाएगी और कोरोना काल से बंद दर्शकदीर्घा पूरी तरह से खोला गया है.

पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण
दरअसल पहले विधायक दलों के नेताओं के साथ विधानसभा परिसर में बजट सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा की बैठक होगी. इसके बाद 11 बजे से राज्यपाल का अभिभाषण होगा. विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण के बाद सभी विधायक दल की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित किया जाएगा.

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरे अनुपूरक बजट पेश करेंगे. वहीं आपको बता दें कि इस बार बजट और भी बड़ा होने का अनुमान है. 1 लाख करोड़ से ज्यादा बड़ा बजट होने की संभावना है क्योंकि ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बतौर वित्त मंत्री अंतिम बजट है. इसके बाद इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है.

6 मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बजट
1 मार्च से 24 मार्च तक बजट सत्र की कार्यवाही रखी गई है. इसमें कुल 14 बैठके होगी. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और 6 मार्च को होली के ठीक पहले बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद होली के लिए छुट्टी रहेगी. इसके बाद फिर से विधानसभा बजट सत्र के कार्यवाही चलेगी. बजट सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि अबतक 1730 प्रश्न आ चुके हैं. तारांकित प्रश्न 889 , अतारांकित प्रश्न 741 आए है. बजट पर 13 से 22 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी और 57 ध्यानाकर्षण बिंदु आये हैं इस बजट सत्र के लिए.

इन मुद्दों पर विधानसभा में भारी हंगामा हो सकता है
गौरतलब है कि इस बजट सत्र भारी हंगामे का आसरा है. विपक्ष पहले ही बजट सत्र को छोटा करने का सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रही है. इसके अलावा विपक्ष विधानसभा में पीएम आवास योजना, कानून व्यवस्था, नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. इसकी तैयारी के लिए आज शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक रखी गई है.

वहीं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे है. छत्तीसगढ़ की गरीब जनता आवास से वंचित है. गरीबों को स्वीकृत आवास यह सरकार नहीं दे सकी है. इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में, हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने बड़े कार्यक्रम किये हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: बसपा और सीपीआई को लेकर अमित जोगी बोले- 'गलत गठबंधन की वजह से चुनाव में मिली थी हार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget