एक्सप्लोरर

Anti Naxal operation: छत्तीसगढ़ के पीड़िया मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को किया ढेर, आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल

Anti Naxal Operation Chhattisgarh: एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं. मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में DRG  बस्तर फाइटर और एसटीएफ, कोबरा ,सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है और दोनों नक्सली के शव बरामद किए हैं. साथ ही घटना स्थल से मारे गए नक्सलियों का हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किया है.

हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन जवानों ने इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है, दरअसल सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली जवानो की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है.

इधर शुक्रवार देर शाम नक्सल ऑपरेशन में जा रहे बस्तर फाइटर के दो जवान सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के डोडीतुमनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों घायल जवानों को शनिवार सुबह बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है, जहाँ दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई हर जा रही है. घायल जवानों में आरक्षक राकेश कुमार मरकाम और आरक्षक विकास कुमार कर्मा शामिल है.

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली लगातार बढ़ा रहे सक्रियता

 जानकारी के मुताबिक बीजापुर सुकमा के सरहदी इलाके में मौजूद पीड़ीया के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पुलिस को मिल रही थी. सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के एसपी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और तीनों ही जिले से कोबरा, एसटीएफ ,सीआरपीएफ, DRG और बस्तर फाईटर्स के जवानों को संयुक्त रूप से इस इलाके में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए भेजा, जहां पीड़ीया के जंगल में मौजूद नक्सलियों के साथ सुकमा- बीजापुर से निकली जवानों की संयुक्त टीम के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

यह मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक चली इसके बाद जवानों ने इस मुठभेढ़ दो नक्सलियों को मार गिराया और दोनों ही नक्सलियों का शव बरामद करने में सफलता हासिल की ,बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव  ने कहा कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं. जिन नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई वह पीएलजीए के सदस्य बताए जा रहे हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले इस इलाके में लगातार नक्सलियो की बैठक की सूचना मिल रही थी इस सूचना पर जवानों की टीम को भेजा गया था और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के दौरान जवानों को सफलता भी मिली.

एसपी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है वहीं जवान दोनों नक्सली  के शव को और घटनास्थल से बरामद हथियार और विस्फोटक सामान  और दैनिक सामान लेकर बीजापुर मुख्यालय पहुंच रहे हैं.

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर 2 जवान हुए घायल

इधर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एक दिन पहले ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के डोडीतुमनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर के दो जवान घायल हो गए, घायलों को तत्काल जगरगुंडा कैंप लाया गया और यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया.

 बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि फिलहाल दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है नक्सलियों के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन में बस्तर फाइटर के जवान अहम भूमिका निभा रहे हैं और मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिरा रहे हैं. बस्तर फाइटर्स के जवान बस्तर संभाग के ही अंदरुनी गांव के रहने वाले युवा हैं जो पुलिस में भर्ती होकर लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन में जा रहे हैं और उनकी मदद से नक्सलियों के साथ हो रहे  मुठभेड़ में पुलिस को कामयाबी मिल रही है.

Delhi AAP News: दिल्ली आप दफ्तर सील, सौरभ भारद्वाज बोले- 'एक्शन संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ, हम EC से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget